RPSC SI Recruitment 2026 Cancelled: सब इंस्पेक्टर पद के लिए 16 मई से करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां से पाएं PDF का डायरेक्ट लिंक

Last Updated: May 8, 2026, 17:25 IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर एग्जाम के लिए भर्ती प्रक्रिया आज 8 मई 2026 को रद्द कर दी है। छात्र दोबारा रजिस्ट्रेशन करने के लिए 16 मई से 30 मई, 2026 तक एडिट करें। यहां से देखें सभी डिटेल्स।

RPSC SI Recruitment 2026 Cancelled: सब इंस्पेक्टर पद के लिए 16 मई से करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां से पाएं PDF का डायरेक्ट लिंक
RPSC SI Recruitment 2026 Cancelled: सब इंस्पेक्टर पद के लिए 16 मई से करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां से पाएं PDF का डायरेक्ट लिंक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के एग्जाम को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चली है। RPSC ने सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर एग्जाम में एडमिशन प्रक्रिया को आज यानी 8 मई 2026 को रद्द कर दिया है। इन पदों के लिए RPSC द्वारा लिखित एग्जाम की नई डेट दोबारा जारी की जाएगी। 

नोटिस के अनुसार, पिछले लिखित एग्जाम के दोनों पेपरों में शामिल हुए 383,097 छात्र ही इस प्रक्रिया में फिर से भाग लेने के एलिजिबल होंगे। एग्जाम में दोबारा शामिल होने के लिए छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दोबारा अपडेट करना होगा। साथ ही, यह प्रक्रिया 16 मई से 30 मई, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

RPSC SI Exam 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

छात्रों की सुविधा के लिए हमने नीचे दी गई टेबल में एग्जाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के लिए आप यहां देख सकते हैं। 

इवेंट  जानकारी
संस्था का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर
एग्जाम का साल  2026
नोटिस का प्रकार परीक्षा स्थगन/निरस्तीकरण (Cancellation/Postponement)
ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in
नोटिस डाउनलोड लिंक अधिसूचना PDF लिंक 

क्या वाकई एग्जाम रद्द हुए है?

अक्सर प्रशासनिक कारणों, कानूनी पेच या सरकार के बड़े फैसलों की वजह से एग्जाम की डेट्स में बदलाव किया जाता है। RPSC SI CCE 2026 को लेकर आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है।

नोटिस PDF कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद PDF को डाउनलोड करें। साथ ही, यहां से जानें डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स क्या है?       

  1. RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'News and Events' सेक्शन को खोजें।
  3. यहां आपको ‘Important Notice Regarding SI/Platoon Commander Exam 2026’ का लिंक दिखाई देगा।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल आपके सामने खुल जाएगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

RPSC SI भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई भी बदलाव करने के लिए, छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन 'एडिट मोड' में खोलकर OTP के साथ लास्ट सबमिट करना होगा। यदि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई बदलाव आवश्यक न भी हो, तो भी उन्हें डिटेल सूचना में दिए गए निर्देशों को फॉलो करना होगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 17:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News