UPSC Topper Pakshal Secretary AIR 8 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके लिए कुल 958 उम्मीदवारों का सलेक्शन किया गया। मध्य प्रदेश के रहने वाले पक्षल सेकेट्री ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में 18 से 20 घंटे की पढ़ाई, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि, उनके पास संसाधन भी सीमित थे। पक्षल की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।
कौन है पक्षल सेकेट्री?
पक्षल सेकेट्री का जन्म 201 में मध्य प्रदेश के धार जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बाग शहर में हुआ। पक्षल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक-8 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे। पक्षल के पिता नीलेश सेकेट्री बाग में व्यवसाय करते हैं जबकि माता दीप्ति सेकेट्री गृहिणी हैं। वह काफी साधारण परिवार से आते हैं।
पक्षल सेकेट्री की Education Qualification
पक्षल ने अपनी 10वीं साल 2017 मेंएसआईसीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। इसके बाद पक्षल ने साल 2023 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर से बी.एससी. की पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएट हो गए। अपने कॉलेज के दौरान पक्षल को सामुदायिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए डायरेक्टर गोल्ड मेडल । इसके अलावा, उन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार सिद्धांत पर किए गए शोध के लिए बेस्ट रिसर्च पेपर का अवॉर्ड भी मिला।
पक्षल ने तीसरी बार में सिविल सेवा परीक्षा पास की
पक्षल ने साल 2023 और 2024 में दो बार सिविल सेवा की परीक्षा दी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकें। इस बार यह उनका तीसरा प्रयास था। करीब 18 से 20 घंटे तक पढ़ाई, कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में उनकी ऑल इंडिया रैंक 8 आई है।
पक्षल सेकेट्री ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयारी कैसे की?
पक्षल सेकेट्री ने UPSC सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा 2025 के लिए अर्थशास्त्र को वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के रूप में चुना। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेते थे।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) टॉपर लिस्ट 2025
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आप नीचे टेबल में टॉपर की लिस्ट देख सकते हैं।
| रैंक | रोल नंबर | नाम |
| 1 | 1131589 | अनुज अग्निहोत्री |
| 2 | 4000040 | राजेश्वरी सुवे एम |
| 3 | 3512521 | एकांश ढुल
|
| 4 | 0834732 | राघव झुनझुनवाला |
| 5 | 0409847 | ईशान भटनागर |
| 6 | 6410067 | ज़ीनिया अरोड़ा |
| 7 | 0818306 | ए आर राजा मोहिद्दीन
|
| 8 | 0843487 | पक्षल सेकेट्री |
| 9 | 0831647 | आस्था जैन |
| 10 | 1523945 | उज्ज्वल प्रियांक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation