T20 World Cup 2026 Final: ईशान किशन की कौन-सी रही सबसे बड़ी पारी और किस टीम के खिलाफ कितने रन? देखें पूरा रिकॉर्ड

Last Updated: Mar 7, 2026, 13:44 IST

ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल से पहले ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा, जो पाकिस्तान के खिलाफ आया। टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 29 चौके और 14 छक्के लगाए हैं। नामीबिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी उनकी तेज पारियां भारत के लिए अहम साबित हुईं। बता दें कि फाइनल अहमदाबाद में कल खेला जाएगा. 

T20 World Cup 2026 Final: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अहम योगदान दिया है, ओपनर के तौर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 263 रन बनाए और टीम को कई मुकाबलों में मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले किशन ने पूरे टूर्नामेंट में तेज शुरुआत दिलाने का काम किया। 

इस दौरान उनका औसत 32.87 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 189.20 का रहा, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद शानदार माना जाता है। टूर्नामेंट में किशन ने 2 अर्धशतक लगाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 29 चौके और 14 छक्के लगाए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 ईशान के ओवरऑल आकड़े:

खिलाड़ी

मैच

पारी

नॉट आउट

रन

सर्वोच्च स्कोर

शतक

अर्धशतक

0

चौके

छक्के

ईशान किशन 

8

8

0

263

77

0

2

1

29

14

ईशान ने किस मैच में बनाये कितने रन:

सेमीफाइनल सहित सभी 8 पारियों में ईशान ने कितने रन बनाए, उसकी पूरी डिटेल आप यहाँ देख सकते हैं।

मैच

बनाम 

स्थान

रन

गेंद

चौके

छक्के

स्ट्राइक रेट

1

USA

मुंबई

20

16

1

2

125.00

2

नामीबिया

दिल्ली

61

24

6

5

254.17

3

पाकिस्तान

कोलंबो

77

40

10

3

192.50

4

नीदरलैंड

अहमदाबाद

18

7

2

1

257.14

5

साउथ अफ्रीका

अहमदाबाद

0

4

0

0

0.00

6

जिम्बाब्वे

चेन्नई

38

24

4

1

158.33

7

वेस्टइंडीज

कोलकाता

10

6

2

0

166.67

8

इंग्लैंड

मुंबई

39

18

4

2

216.67

पाकिस्तान के खिलाफ खेली बड़ी पारी:

ईशान किशन की सबसे शानदार पारी पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की रही। इस हाई-प्रेशर मुकाबले में उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाए और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इसके अलावा नामीबिया के खिलाफ 61 रन की विस्फोटक पारी भी काफी अहम रही। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के लगाए और भारत को तेज शुरुआत दिलाई। इस पारी का स्ट्राइक रेट 250 से ज्यादा रहा।

नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 18 गेंदों में 39 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया।

हालांकि कुछ मैचों में वह ज्यादा रन नहीं बना सके। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 रन ही बना पाए। लेकिन उनकी तेज शुरुआत देने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित हुई।

भारत की जीत में अहम भूमिका

पूरे टूर्नामेंट में ईशान किशन की भूमिका साफ थी कि पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को तेज शुरुआत दिलाना है। उन्होंने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को बड़े स्कोर की दिशा में आगे बढ़ाया। उनके 29 चौके और 14 छक्के यह दिखाते हैं कि वह पूरे टूर्नामेंट में कितने खतरनाक बल्लेबाज साबित हुए। सिर्फ 8 मैचों में 40 से ज्यादा बाउंड्री लगाना उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा उदाहरण है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने भारत के लिए ओपनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। 8 मैचों में 263 रन, 2 अर्धशतक, 77 का सर्वोच्च स्कोर और लगभग 190 का स्ट्राइक रेट यह साबित करता है कि उन्होंने टीम को कई मौकों पर तेज शुरुआत दिलाई। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बाउंड्री लगाने की क्षमता के कारण वह भारत के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक रहे।

IND vs NZ T20 WC Final 2026: रिकॉर्ड बुक में किसका पलड़ा भारी, फाइनल से पहले देख लें ये आकड़े

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 7, 2026, 13:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News