IND vs NZ T20 WC Final 2026: रिकॉर्ड बुक में किसका पलड़ा भारी, फाइनल से पहले देख लें ये आकड़े

Last Updated: Mar 5, 2026, 22:55 IST

ICC Men's T20 World Cup, 2026 - Final: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी है, जहां 30 मैचों में भारत ने 16 और न्यूजीलैंड ने 11 जीत दर्ज की हैं। हालांकि टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड ने तीनों मुकाबले जीतकर भारत पर बढ़त बनाई हुई है।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रैंड फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दुनिया की दो मजबूत क्रिकेट टीमें खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी, जिससे एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी है, जहां 30 मैचों में भारत ने 16 और न्यूजीलैंड ने 11 जीत दर्ज की हैं। हालांकि टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड ने तीनों मुकाबले जीतकर भारत पर बढ़त बनाई हुई है।

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां फ़िन एलन (Finn Allen) की 33 गेंदों में तूफानी शतकीय पारी ने जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं भारत ने दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया। 

फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला शाम 7:00 बजे (19:00 IST) से शुरू होगा।

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 फाइनल हाई लाइट्स:

टूर्नामेंट

ICC Men's T20 World Cup 2026

बनाम 

न्यूजीलैंड (NZ) vs भारत (IND)

स्थान

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

तारीख

8 मार्च 2026 (शाम 7:00 बजे)

रिकॉर्ड बुक में किसका पलड़ा भारी? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में मुकाबला हमेशा रोमांचक रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 16 मुकाबले जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड को 11 जीत मिली है। वहीं 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस तरह ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

T20 वर्ल्ड कप में कौन है आगे:

IND vs NZ Head to Head: हालांकि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो तस्वीर बिल्कुल उलट है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए हैं और तीनों बार न्यूजीलैंड ने भारत को हराया है। साल 2007 में न्यूजीलैंड ने 10 रन से, 2016 में 47 रन से और 2021 में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड (T20 वर्ल्ड कप) हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वर्ष

मैच

विजेता

जीत का अंतर

2007

भारत vs न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

10 रन

2016

भारत vs न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

47 रन

2021

भारत vs न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

8 विकेट

रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 271 रन है जबकि न्यूजीलैंड का सर्वोच्च स्कोर 225 रन रहा है। वहीं सबसे कम स्कोर में भारत 67 रन और न्यूजीलैंड 61 रन पर ऑलआउट हुआ है। ऐसे में फाइनल से पहले आंकड़े एक तरफ भारत की बढ़त तो दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की बादशाहत दिखाते हैं।

IND vs NZ Final भारत संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11

टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, और लॉकी फर्ग्यूसन।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 22:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News