UP Police SI City Slip 2026: कल जारी होगी यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप, देखें आधिकारिक नोटिस

Last Updated: Mar 5, 2026, 21:40 IST

UP Police SI Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) कल यानी 6 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस SI परीक्षा की सिटी स्लिप जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

UP Police SI Exam City Slip 2026
UP Police SI Exam City Slip 2026

UP Police SI Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) कल 6 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस SI परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी करेगा।। जिन उम्मीदवारों ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे लॉगिन डिटेल्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे उन्हें परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र किस शहर में है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश दिए होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,543 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, और अब उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।

UP Police SI Exam City Slip Notice PDF 

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी 06 मार्च 2026 को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करके जिला/शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करनी होगी, जिसमें परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी होगी। यह सूचना पर्ची प्रवेश पत्र नहीं है, केवल परीक्षा जिले की जानकारी है। प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा—14 मार्च की परीक्षा के लिए 11 मार्च 2026 को और 15 मार्च की परीक्षा के लिए 12 मार्च 2026 को। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सभी उम्मीदवार निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और भर्ती संबंधी विज्ञप्ति दिनांक 12.08.2025 का पालन करें।Screenshot 2026-03-05 204928

Screenshot 2026-03-05 204956

UPPRPB Admit Card 2026: यूपी पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

यूपी पुलिस SI भर्ती 2025-26 के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 3 दिन पहले जारी होंगे। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 14 मार्च 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च को और 15 मार्च की परीक्षा के लिए 12 मार्च 2026 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और पंजीकरण संख्या (Registration Number) व जन्मतिथि तैयार रखें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड किया जा सके। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय पर डाउनलोड करना अनिवार्य है।

UP Police SI City Slip 2026: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स

  • भर्ती संगठन – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड

  • परीक्षा नाम – यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026

  • पद का नाम – सब-इंस्पेक्टर (SI)

  • परीक्षा तिथि – 14 और 15 मार्च 2026

  • रिक्तियां – 4543 पद

  • एग्जाम सिटी स्लिप- 6 मार्च 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in

UP Police SI Exam City Slip 2026 Download Link

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस SI परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक 6 मार्च 2026 को एक्टिव किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉगिन करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे उन्हें परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी। लिंक चालू होते ही उम्मीदवार समय पर स्लिप डाउनलोड करें, ताकि परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी पहले से प्राप्त हो सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

UP Police SI Exam City Slip 2026 Kaise Download Kare?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पुलिस एसआई परीक्षा सिटी स्लिप 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • यहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप 2026 पर उल्लिखित विवरण

यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप 2026 पर ये विवरण होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा शहर का नाम

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा शिफ्ट (सुबह/शाम)

  • परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी (पूरी डिटेल एडमिट कार्ड में)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 5, 2026, 21:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News