UPSC Topper 2025 AIR 6 Zinnia Aurora: सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में IPS जीनिया अरोड़ा ने ऑल इंडिया रैंक-6 हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। हरियाणा के रोहतक में जन्मीं जीनिया अरोड़ा ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि उन्होंने साल 2024 में भी सिविल सेवा परीक्षा दी थी, जिसमें उनकी ऑल इंडिया रैंक-4 आई थी। इसके बाद वह IPS बन गई थी। जीनिया की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।
कौन है जीनिया अरोड़ा?
जीनिया का जन्म साल 2001 में हरियाणा के रोहतक में हुआ। फिलहाल वह दिल्ली में रह रही है। जीनिया ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-6 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने PeaceX नामक एनजीओ के साथ काम भी किया है, जो संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय नीति और युवाओं के सशक्तिकरण पर कार्य करता है। वह एक सिविल सेवा परिवार से आती है। उनके पिता, राजीव कुमार अरोड़ा, सेवानिवृत्त हैं, और उनकी माता, अंजना अरोड़ा, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। इसके बाद ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा जागी।
जीनिया अरोड़ा की पढ़ाई
जीनिया अरोड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा Sanskriti School, New Delhi से पूरी की, जहां वे अपने बैच की टॉपर थीं। बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी स्नातक (Undergraduate) पढ़ाई की और वर्ष 2022 में अर्थशास्त्र (Economics) और राजनीति विज्ञान (Political Science) में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष 2023 में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए जिनिया ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (Political Science and International Relations – PSIR) को अपना वैकल्पिक विषय चुना। आज इसके चलते वह ऑल इंडिया रैंक में नंबर 6 का स्थान हासिल करने में कामयाब हुई।
जीनिया अरोड़ा ने UPSC की तैयारी कैसे की?
जीनिया अरोड़ा के UPSC CSE 2024 and 2025 की परीक्षा में सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थी। मेन्स की परीक्षा के लिए जीनिया रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थी और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम का दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है। इसके बाद IAS, IPS और IFS के लिए चयन किया जाता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation