JEE Mains Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 (JEE) मेन सेशन 2 का रिजल्ट 2026 आज, 20 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट जाकर चेक सकते हैं। छात्रों को अपना ऑनलाइन स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थानों (IIT, NIT, IIIT) में एडमीशन की चाह रखने वाले छात्र अब जल्द ही स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक (AIR) को देखने के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।
जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 की मार्कशीट अनंतिम है। इसमें अखिल भारतीय रैंक (AIR), परसेंटाइल अंक, कुल परसेंटाइल, छात्र का विवरण आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। जेईई मेन्स एग्जाम, जो एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम थे। ये एग्जाम 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किए गए थे। लगभग 11.23 लाख से ज्यादा छात्रों ने भारत के 304 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में स्थित 566 सेंटरों पर एग्जाम दिए थे।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट - यहां क्लिक करें
JEE Main 2026 Result: मुख्य डिटेलस
| इवेंट | ताजा अपडेट |
| बोर्ड का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| एग्जाम का नाम | JEE Main 2026 (सत्र 2) |
| रिजल्ट मोड | जारी (Released) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
| रिजल्ट चेक करने के लिए | एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि |
रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 2 Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) फिल करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरकर 'Submit' बटन दबाएं।
- आपकी रैंक और परसेंटाइल आपके सामने होगी। इसे भविष्य के लिए सेव करें और प्रिंटआउट ले लें।
JEE Main 2026 सत्र 2 के रिजल्ट की घोषणा के संबंध में NTA द्वारा जारी ऑफिशियल ट्वीट यहां देखें।
Results of JEE Main S2 are published
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 20, 2026