MP SET Result 2026 Out: एमपी SET रिजल्ट mppsc.mp.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: May 11, 2026, 22:25 IST

MP SET Result 2026 Out: एमपीपीएससी ने आज यानी 11 मई को MP SETResult 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ फोर्मेंट में जारी किया गया है, जिसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और कट ऑफ शामिल हैं।   

MP SET Result 2026 Out
MP SET Result 2026 Out

MP SET Result 2026 Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET Result 2026) जारी कर दिया है। एमपी एसईटी 2026 परीक्षा 1 मार्च 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी और परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। यह परीक्षा कुल 31 विषयों के लिए आयोजित की गई थी और प्रत्येक विषय के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अलग से जारी की गई है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट और कट-ऑफ डाउनलोड करके देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) का आयोजन यह आकलन करने के लिए किया जाता है कि क्या भाग लेने वाले उम्मीदवार राज्य भर के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्र हैं।

MP SET Result 2026 Out: रिजल्ट घोषित

एमपीपीएससी ने इंग्लिश, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर साइंस आदि सब्जेक्ट के रिजल्ट अलग – अलग पदों के अनुसार जारी कर दिए गए हैं। एग्जाम क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को MP SET सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जिसकी वैधता जीवनभर रहेगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार 13 प्रतिशत जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए परीक्षा परिणाम प्रावधिक रूप से ऑन होल्ड रखा गया है। 

MP SET Result 2026 Out: हाइलाइट्स 

एमपी एसईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एमपी एसईटी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जो जीवन भर वैध रहेगा। परीक्षा परिणामों से संबंधित अन्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

भर्ती निकाय

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) 

परीक्षा का नाम

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एमपी एसईटी) 2026 

उद्देश्य

सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारित करना

परिणाम तिथि

11 मई 2026 (जारी)

परिणाम का तरीका

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

mppsc.mp.gov.in

MP SET Result 2026 Out: डाउनलोड लिंक 

एमपीपीएससी ने एमपी एसईटी 2026 का रिजल्ट आज यानी 11 मई को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर पीडीएफ फोर्मेट में उपलब्ध करा दिया गया है। पीडीएफ में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की जानकारी, उनके रोल नंबर सहित, शामिल है। रिजल्ट विषयवार घोषित किया गया है, जिसमें परीक्षा आयोजित किए गए सभी 31 विषय शामिल हैं। एमपी एसईटी परिणाम का आधिकारिक लिंक इस लेख में भी उपलब्ध करा दिया है।

एमपी एसईटी परिणाम 2026

डाउनलोड लिंक 

MP SET Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके मध्य प्रदेश SET 2026 का रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

  •  लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन पासवर्ड दर्ज करें।

  • होमपेज पर 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में जाएं और "स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 - रिजल्ट" पर क्लिक करें।

  • एमपी एसईटी 2026 का परिणाम पीडीएफ फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • Ctrl+F दबाएं और पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर खोजें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 22:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News