HSSC Haryana Police PMT Exam 2026: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल पीएमटी परीक्षा कल यानि 20 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है। फिजिकल टेस्ट (PMT) के लिए जो उम्मीदवार सेलेक्ट हुए हैं, उनकी लिस्ट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी है। पीएमटी का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया जाएगा, जहां हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयनित हजारों उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में शारीरिक माप लिया जाएगा। इस भर्ती के लिए लगभग 27 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
“जोश, जुनून और तैयारी — PMT में अब आपकी बारी!”
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) April 16, 2026
PMT साइट पर आने से पूर्व Site Plan को ध्यानपूर्वक देखें।
नोट : जिन अभ्यर्थियों की सीईटी परीक्षा के दौरान Biometric Verification नहीं हुई थी उनकी बायोमेट्रिक गेट नंबर 03 पर होगी।
साइट प्लान का लिंक -https://t.co/3JXa959mQR pic.twitter.com/M9Whiyov4u
इस साल पुरुष कांस्टेबल जनरल कैटेगरी की कटऑफ 52.1796687, जनरल ईएसएम में 40.2363398, ईडब्ल्यूएस में 71.9354821 वालों को पीएमटी के लिए आमंत्रित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे अपने प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC Haryana Police PMT Exam 2026: कितने पदों पर चयन प्रक्रिया
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा पीएमटी (पर्सनल फिटनेस टेस्ट) हरियाणा पुलिस में 5,500 कांस्टेबल के लिए आयोजित की गई है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य पुलिस बल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पारदर्शी और मानकीकृत शारीरिक योग्यता जांच सुनिश्चित करना है।
HSSC Haryana Police PMT Exam 2026: आधार आधारित बायोमेट्रिक
पीएमटी (पर्सनल फिटनेस टेस्ट) हरियाणा पुलिस आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यारन का उपयोग किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि उनके बायोमेट्रिक Unlock ना हो। 25 सेंसर आधारित मशीनें ऊंचाई और छाती को मापेंगी। इसकी पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए RFID तकनीक का उपयोग करेंगी।
HSSC Haryana Police PMT Exam 2026: पीएमटी परीक्षा का समय
पीएमटी प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे शुरू होगी। शुरुआती में प्रतिदिन लगभग 700 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। यह संख्या बढ़ाकर बाद में प्रतिदिन 1,500 से 2,000 उम्मीदवारों तक करने की योजना है। जरूरत पड़ने पर संख्या को बढ़ाकर प्रतिदिन 3,000 उम्मीदवारों तक भी जा सकती है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 60 से 80 दिन लगने की उम्मीद है।
HSSC Haryana Police PMT Exam 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद उम्मीदवारों की कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा, जिसके बाद प्रत्येक उम्मीदवार को एक सीरियल नंबर दिया जाएगा। मुख्य हॉल के प्रवेश द्वार पर नंबर बांटे जाएंगे और बायोमेट्रिक सत्यापन दोहराया जाएगा।
नोट: जो उम्मीदवार अपने माप से संतुष्ट नहीं हैं, उनके पास तुरंत अपील करने और दोबारा माप का अनुरोध करने का ऑप्शन होगा।