हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (EMRSST) 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। जिन भी छात्रों ने एकलव्य मॉडल स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए एग्जाम दिए हैं वे अब अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह एग्जाम जनजातीय विकास विभाग के सहयोग से आयोजित की गई थी, जिसमें 862 छात्र शामिल हुए। इसमें 433 लड़कियां और 429 लड़के थे। अब सभी छात्र अपने-अपने रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं।
HPBOSE EMRSST 2026 स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहाँ क्लिक करें
एग्जाम की मुख्य विशेषताएं
इस साल के एग्जाम में छात्रों की भागीदारी और रिजल्ट से जुड़े सभी आंकड़े जानने और डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में छात्रों के कुल नंबर से लेकर ऑफिशियल वेबसाइट तक शामिल है।
| इवेंट | जानकारी |
| एग्जाम का नाम | EMRSST 2026 (Selection Test) |
| आयोजक संस्था | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| एग्जाम डेट | 29 मार्च, 2026 |
| रिजल्ट घोषित होने की डेट | 09 मई, 2026 |
| कुल उपस्थित छात्र | 862 |
| लड़कियों की संख्या | 433 |
| लड़कों की संख्या | 429 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hpbose.org |
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक करें।
- होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Notifications' या 'Results' सेक्शन में जाएं, या मुख्य पेज पर दिख रहे 'EMRSST-2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- फिर, यहां रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर फिल करें।
- जानकारी भरने के बाद 'Search' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे आगे के लिए डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।