DU PG Admissions for 2026-27: दिल्ली यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026 की प्रक्रिया शुरू; ऑफिशियल नोटिस से जानें रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
DU PG Admissions: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 के पोस्ट ग्रेजुएशन - PG के लिए 16 मई 2026 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस 2 साल PG कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 7 जून 2026 निर्धारित कि गई है। छात्र ऑफिशियल पोर्टल pgadmission.uod.ac.in जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यहां से देखें ऑफिशियल ट्वीट।
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) करने की इच्छा रखने वाले सभी छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए CSAS-PG (Common Seat Allocation System) पोर्टल को लाइव कर दिया है। छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in पर जाकर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन का हिस्सा बनें। सभी योग्य छात्र 7 जून, 2026 को रात 11:59 बजे तक PG एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
DU द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस साल PG एडमिशन पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा। यह दो-साल मास्टर प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 मई 2026 को शुरू हो गई थी। साथ ही, सभी इच्छुक छात्र अब 7 जून 2026 तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। साथ ही, सभी छात्र यहां से देखें ऑफिशियल नोटिस।
Registrations are OPEN for Two‑Year PG programmes at University of Delhi.
— University of Delhi (@UnivofDelhi) May 16, 2026
Apply by 07 June, 2026, 11:59 PM.
Refer to PG CSAS (https://t.co/H4OHJXZdu4) for more information.
Apply at: https://t.co/sCNb8EXfWQ |
For further details and updates: https://t.co/V7Iy6WvHm1…
DU PG एडमिशन 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, एडमिशन शेड्यूल से जुड़ी मुख्य डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 16 मई, 2026 |
| रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट | 07 जून, 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| एडमिशन का मुख्य आधार | केवल CUET-PG 2026 का स्कोर |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
इस बार एडमिशन में खास: DigiLocker से ऑटो-वेरिफिकेशन
इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी एडमिशन प्रणाली को और भी सुरक्षित और आसान बनाने के लिए DigiLocker और API Setu का इंटीग्रेशन किया है।
इसका क्या फायदा होगा?
इस सुविधा के कारण अब छात्रों को अपनी मार्कशीट, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि या CUET-PG का स्कोरकार्ड मैनुअली अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। पोर्टल आपकी बुनियादी जानकारियां सरकारी डेटाबेस यानी DigiLocker से अपने आप ऑटो-फेच कर लेगा, जिससे फॉर्म में गलतियां होने की संभावना काफी कम या बिल्कुल ही खत्म हो जाएगी।
कटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस
DU PG एडमिशन के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस तय की है। छात्र नॉन-रिफंडेबल फीस के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
- अनारक्षित (UR) / OBC-NCL / EWS: ₹250 (प्रति प्रोग्राम)
- SC / ST / PwBD: ₹100 (प्रति प्रोग्राम)
DU PG में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और नियम
-
शैक्षणिक योग्यता: वे छात्र जो ग्रेजुएशन के तीसरे या चौथे साल में पढ़ रहे हैं, वे इस दो-साल मास्टर प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
अनिवार्य शर्त: छात्र का CUET-PG 2026 के एग्जाम में शामिल होना जरूरी है। उसी सब्जेक्ट के पेपर कोड के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी, जो छात्र चुनेंगे।
-
NEP 2020 के तहत बदलाव: इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 1-साल और 2-साल दोनों कोर्स शामिल हैं, लेकिन अभी खाली दो-साल कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन खुले हैं। बाद में, 1-साल कोर्सेज के लिए अलग से पोर्टल जारी किया जाएगा।
CSAS-PG पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स
- ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "New Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
- अपने CUET-PG क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन करें और अपनी प्रोफाइल पूरी करें।
- अपनी पसंद के प्रोग्राम और कॉलेज प्रेफरेंस के आधार पर चुनें।
- लास्ट में कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
- फिर, आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
लेट एंट्री का ऑप्शन
यदि कोई छात्र 7 जून तक भी अपनी रजिस्ट्रेशन करने से रह गया है, तो यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग के दौरान ₹1000 की लेट फीस के साथ 'Mid-Entry' (मिड-एंट्री) का ऑप्शन भी जारी किया है।
यहां भी पढ़े: CUET UG और बिहार BCECE की एग्जाम डेट्स टकराई, एक ही दिन दो बड़े एग्जाम होने से असमंजस में छात्र
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.