BSEB Inter Compartmental Answer Key 2026 जारी; जल्द करें ऑब्जेक्शन, ये है आखिरी तारीख
BSEB इंटर कंपार्टमेंट एग्जाम 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट विशेष और कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की आंसर-की जारी कर ऑब्जेक्शन फिल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी छात्र आज 18 मई, 2026 शाम 4 बजे तक ऑब्दजेक्शन फिल कर दें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष एग्जाम 2026 में शामिल हुए छात्रों की बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर-की जारी कर दी है। साथ ही, ऑब्जेक्शन प्रक्रिया के संबंध में भी एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है। छात्र बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जल्द ही ऑब्जेक्शन फिल करें। साथ ही, ध्यान रखें की ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट आज यानी 18 मई 2026 शाम 4:00 बजे तक ही जारी रहेगी।
यह आंसर-की इंटर एग्जाम के 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव (MCQs) सवालों के लिए जारी की गई है। बोर्ड ने ऑफिशियल पोस्ट के माध्यम से जारी की गई इस घोषणा में बताया गया है कि इंटरमीडिएट विशेष और कंपार्टमेंट एग्जाम में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की उत्तर कुंजी वेबसाइटों पर जारी कर दी गई है।
बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंटल 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारियां
एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को जरूर देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय एग्जाम समिति (BSEB) |
| एग्जाम का नाम | बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष एग्जाम 2026 |
| आंसर-की जारी होने की डेट | ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट | 18 मई, 2026 (आज) |
| ऑब्जेक्शन फिलकरने का टाइम | शाम 4:00 बजे तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
Answer Key कैसे डाउनलोड करें और कैसे ऑब्जेक्शन फिल करें?
छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की को चेक करने के साथ आप अपने ऑब्जेक्शन भी फिल कर सकते हैं।
स्टेप 1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे "Grievance" सेक्शन में जाएं और "Objection for Inter Compartmental-Cum-Special Exam 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना रोल कोड और रोल नंबर फिल करके सबमिट करें।
स्टेप 4: लॉगिन होने के बाद आपके सामने सब्जेक्ट-वाइज आंसर-की खुल जाएगी।
स्टेप 5: यदि आपको किसी प्रश्न के आंसर पर ऑब्जेक्शन है, तो उस प्रश्न नंबर को चुनें, सही आंसर का ऑप्शन बताएं और उसका कारण भी फिल करें।
स्टेप 6: सभी डिटेल्स भरने के बाद 'Save' या 'Submit' बटन पर क्लिक करके अपने ऑब्जेक्श को फिल कर दें।
BSEB 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 आंसर-की के लिए ऑफिशियल नोटिस
BSEB 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की आंसर-की जारी होने के बारे में सभी डिटेल्ड जानकारी के लिए यहां देखें ऑफिशियल नोटिस:
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/9fDYryl9aR
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) May 18, 2026
BSEB इंटर कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के लिए ऑब्जेक्शन उठाने वाली वेबसाइटें
ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कराने के लिए छात्रों को इन 2 मुख्य वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
1. objection.biharboardonline.com
2. biharboardonline.com
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.