CRPF Tradesman Recruitment 2026: 9195 पदों के लिए डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें अप्लाई

Last Updated: Apr 29, 2026, 18:40 IST

CRPF Tradesman Recruitment 2026: CRPF ट्रेड्समैन के 9195 पदों पर बंपर भर्ती 2026 शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

CRPF Tradesman Recruitment 2026
CRPF Tradesman Recruitment 2026

CRPF Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) कांस्टेबल (टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह आवेदन कुल 9195 रिक्त पदों को भरने के लिए मांगे गए हैं। जिसमें कांस्टेबल (टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन)  और कांस्टेबल (पायनियर विंग) के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। जिसकी अंतिम तिथि 19 मई, 2026 तय की गई है। 18 से 27 वर्ष की आयु के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

CRPF Tradesman Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन 

सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर सीआरपीएफ भर्ती नोटिफिकेशन 8 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। जिसके अनुसार आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू हुए और 19 मई 2026 तक चलेंगे। सीआरपीएफ नोटिफिकेशन 2026 की पीडीएफ फाइल में आवेदन की तारीख, योग्यता (एलिजिबिलिटी), चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न जैसी सभी जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हर जानकारी को ध्यान से पढ़कर ही अप्लाई करें। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं, वरना उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने की अनुमति नहीं मिलेगी।

CRPF Tradesman Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

नोटिफिकेशन के अनुसार सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन तिथि से लेकर अन्य जरूरी डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:

संगठन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

पोस्ट नाम

(टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) 

कुल पोस्ट

9195

नौकरी का स्थान

ऑल इंडिया

सैलरी

₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-3)

अधिसूचना दिनांक

8 अप्रैल 2026

आवेदन करने की तिथि 

20 अप्रैल से 19 मई 2026

एप्लिकेशन मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rect.crpf.gov.in

CRPF Tradesman Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक 

सीआरपीएफ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। जो कि केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। परीक्षा कंप्यूटर पर होगी (CBT) यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 9,175 पद भरे जाएंगे (पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79)। इसके अलावा, कांस्टेबल (पायनियर) के 20 पद (केवल पुरुषों के लिए) भी भरे जाएंगे।

योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए, आवेदन करने का सीधा लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।

CRPF ट्रेड्समैन भर्ती का डायरेक्ट लिंक 

आवेदन लिंक 

CRPF Tradesman Recruitment 2026: आवेदन शुल्क 

सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती  2026 के लिए आवेदन शुल्क आवेदक की श्रेणी और लिंग के अनुसार अलग-अलग हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में आवेदन शुल्क सहित डिटेल्स देख सकते हैं।

वर्ग

शुल्क

जनरल / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (पुरुष)

प्रति पोस्ट ₹100

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला (सभी श्रेणियां)/पूर्व सैनिक

छूट प्राप्त (शून्य)

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 18:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News