Delhi Police Driver Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस ड्राइव कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण (Qualify) कर ली है। उनके रोल नंबर मेरिट लिस्ट में उल्लेखित हैं। रिजल्ट के अनुसार, 9168 उम्मीदवारों को शारीरिक प्रशिक्षण एवं चिकित्सा प्रशिक्षण और ड्राइविंग टेस्ट के लिए चयनित किया गया है।
Delhi Police Driver Result 2026: परिणाम जारी
दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा 737 कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए 16 और 17 दिसंबर 2025 को हुई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना दिल्ली पुलिस ड्राइवर रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर जान सकते हैं कि वे पास हुए हैं या नहीं। उम्मीदवारों का चुनाव लिखित परीक्षा (सीबीटी), फिजिकल टेस्ट (PET & PMT), ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
Delhi Police Driver Result 2026: हाइलाइट्स
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट पीडीएफ में शामिल है, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट (PET & PMT) में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे। रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा परिणाम का नाम
| दिल्ली पुलिस ड्राइवर |
| पदों की संख्या | 737 |
| परिणाम जारी होने की तिथि | 29 अप्रैल, 2026 |
| परीक्षा कब हुई थी | 16 और 17 दिसंबर 2025 |
| योग्य उम्मीदवारों की संख्या | 9168 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.ssc.gov.in |
Delhi Police Driver Result 2026 PDF Download Sarkari Result: मेरिट लिस्ट पीडीएफ
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम आज यानि 29 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया है: