Live

CG Board 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट का Direct Link, फटाफट रोल नंबर से करें चेक

Vijay Pratap Singh
Apr 29, 2026, 15:34 IST

CG Board 10th Result 2026 at cgbse.nic.in LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live Updates
CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live Updates

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है।
  • छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • CG बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।

Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026

Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026

CGBSE CG Board 10th Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

CGBSE ने कक्षा 10 की परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा 21 फरवरी को हिंदी विषय के पेपर से शुरू हुई थी और 13 मार्च 2026 को समाप्त हुई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो अब जारी कर दिया गया है।

CGBSE 10th Result 2026 के बारे में लाइव और लेटेस्ट अपडेट यहां लेख से प्राप्त करें:-

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 29, 2026, 15:34 IST

    CGBSE 10th Result 2026 LIVE: CM मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किया सीजी बोर्ड का रिजल्ट

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं। 

  • Apr 29, 2026, 14:42 IST

    CG Board 10th Result 2026 OUT: जारी हुआ सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

    CG Board 10th Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और वे अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 14:27 IST

    CGBSE Result 2026 Live: 5 मिनट में मिलेगा रिजल्ट

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अगले 5 मिनट में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। सभी छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक किया जा सके। बोर्ड की ओर से रिजल्ट लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा।

  • Apr 29, 2026, 14:25 IST

    CG Board Result 2026 Link थोड़ी देर में

    CG Board Result 2026 का लिंक थोड़ी देर में आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    यहां क्लिक करें

  • Apr 29, 2026, 14:09 IST

    CGBSE 10th result 2026 Live: वेबसाइट लिंक

    • cgbse.nic.in
    • results.cg.nic.in
    • results.digilocker.gov.in
    • umang.gov.in
    • cg.results.nic.in
  • Apr 29, 2026, 13:51 IST

    CG Board 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में किसे शामिल होना चाहिए?

    जो छात्र CGBSE कक्षा 10वीं के परिणाम में एक दो विषय में पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में शामिल होना होगा। ये परीक्षाएं छात्रों को पूरा शैक्षणिक वर्ष दोहराए बिना अपने अंकों में सुधार करने का एक और मौका प्रदान करती हैं।

  • Apr 29, 2026, 13:49 IST

    CG Board 10th Result 2026: सीजी बोर्ड जारी करेगा जिला-वार टॉपर्स की सूची

    सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के साथ जिला-वार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 13:46 IST

    CG Board 10th Result: अगर CGBSE रिजल्ट वेबसाइटें क्रैश हो जाएं, तो क्या करें?

    CGBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के समय cgbse.nic.in और results.cg.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट धीमी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ देर बाद फिर से कोशिश करें या पेज रिफ्रेश करें। कम व्यस्त समय में रिजल्ट चेक करने से आसानी हो सकती है। अगर समस्या बनी रहती है, तो छात्र DigiLocker, UMANG ऐप या SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 13:33 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं की प्रोविजनल मार्कशीट का लिंक कहां मिलेगा?

    CGBSE 10th Result 2026: सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने पर छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। छात्र इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव भी कर सकते हैं। हालांकि, यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी और ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों से मिलेगी।

  • Apr 29, 2026, 12:54 IST

    CG बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक विंडो

  • Apr 29, 2026, 12:51 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर रिजल्ट लिंक

    छात्र DigiLocker के माध्यम से भी digilocker.gov.in पर अपने परिणाम देख और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 12:47 IST

    CG Board 10th Result 2026: सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक यहां

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 12:42 IST

    CGBSE Board 10th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए देखें अपना स्कोर

    छात्र अपना CGBSE 10वीं का रिजल्ट 2025 SMS के ज़रिए पा सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 SMS के जरिए 56263 पर CG10(रोल नंबर) भेजकर देखा जा सकता है। CGBSE के रिजल्ट कुछ ही मिनटों में उसी मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे।

  • Apr 29, 2026, 11:55 IST

    CGBSE 10th Result 2026: ये लॉगिन क्रेडेंशियल्स

    सीजी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्रों को अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया CAPTCHA कोड डालना होगा। छात्र नीचे रिजल्ट लॉगिन विंडो की इमेज देख सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 11:53 IST

    CGBSE 10th Result: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    जैसे ही आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे नतीजे जारी होंगे, उम्मीदवारों को कक्षा 10 के नतीजों के लिए दिए गए लिंक पर जाना होगा, अपना यूनिक रोल नंबर डालना होगा और अपना प्रदर्शन देखने के लिए जानकारी सबमिट करनी होगी।

  • Apr 29, 2026, 11:51 IST

    CGBSE 10th Result 2026: शिक्षा मंत्री ने नतीजों से पहले छात्रों के लिए लिखा पत्र

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रेरणादायक पत्र साझा किया।

  • Apr 29, 2026, 11:44 IST

    CGBSE 10th Result LIVE: आधिकारिक वेबसाइट रिजल्ट विंडो

  • Apr 29, 2026, 11:40 IST

    CG Board 10th Result 2026: परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

    cgbse.nic.in

    results.cg.nic.in

    results.digilocker.gov.in

    umang.gov.in

    cg.results.nic.in

  • Apr 29, 2026, 11:29 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: सीजीबीएसई ने कॉपी जांच प्रक्रिया को किया डिजिटल

    CG Board 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस बार कॉपी जांचने का तरीका बदल दिया। बोर्ड ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया, जिसमें कॉपियों की जांच पूरी तरह ऑनलाइन की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले चयनित शिक्षकों को OSM पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड ईमेल के जरिए भेजे गए थे।

  • Apr 29, 2026, 11:26 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (छ.ग. माशिम) 10वीं परिणाम कुछ घंटों में

    CG Board 10th Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (छ.ग. माशिम) 10वीं का रिजल्ट अब कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है।

  • Apr 29, 2026, 11:15 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा?

    CG Board 10th Result: पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट में 81.87 प्रतिशत पास हुए थे। छात्राओं का पास प्रतिशत 84.67 रहा था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.07 रहा था।

  • Apr 29, 2026, 11:12 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल सीजी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स

    • इशिका बाला / नमन कुमार खुटिया — 595 अंक (99.17%) — कांकेर / जशपुर
    • लिव्यांश देवांगन — 594 अंक (99%) — बलौदाबाजार
    • रिया केवट / हेमलता पटेल — 593 अंक (98.83%) — बालोद / रायगढ़
    • अविनाश कुमार साहू / जयंत जायसवाल — 592 अंक (98.67%) — बेमेतरा / कबीरधाम
    • कालिंदी पटेल / मेघा चंद्रा — 591 अंक (98.50%) — सक्ती
    • कंचन बाला गेंद्रे / सौरभ — 590 अंक (98.33%) — बलौदाबाजार / धमतरी
    • भावना साहू / सिया साहू — 589 अंक (98.17%) — बालोद / बेमेतरा
    • योगांत देशमुख / साक्षी अग्रवाल — 588 अंक (98%) — बालोद / बलौदाबाजार
    • ध्रुव साहू / समीर साहू — 587 अंक (97.83%) — बालोद / धमतरी
    • भूमिका साहू / हिरमानी वर्मा — 586 अंक (97.67%) — बालोद / बेमेतरा
  • Apr 29, 2026, 11:09 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद क्या?

    CG Board 10th Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद छात्र जो पास होंगे वे अपनी पसंद के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम चुन सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 11:05 IST

    CGBSE 10th Result: 3 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

    CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे आज दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों—cg.results.nic.in, cgbse.nic.in, और results.cg.nic.in—पर जाकर अपने CG बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम देख सकेंगे। अपने नतीजे देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना होगा। इस साल, लगभग 3.21 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था।

  • Apr 29, 2026, 10:46 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को मिलेगा इनाम

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से सम्मान और आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

  • Apr 29, 2026, 10:35 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: cgbse.nic.in पर सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक

    सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज cgbse.nic.in पर जारी होगा। छात्र रोल नंबर दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 10:16 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिर्फ ढाई घंटे बाकी

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज, 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10 के नतीजे जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर भी देख सकेंगे। इस साल बोर्ड परीक्षा में करीब 5.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट आने में अब सिर्फ ढाई घंटे बाकी हैं, ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

  • Apr 29, 2026, 09:56 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया क्या है?

    यदि कोई छात्र 2026 के CG बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या पुनर्गणना (Retotaling) के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव करेगा। 

  • Apr 29, 2026, 09:32 IST

    CGBSE 10th Result: मार्कशीट खो जाने के बाद कैसे मिलेगी डुप्लीकेट मार्कशीट?

    CG Board 10th Result: अगर किसी छात्र की छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की मूल मार्कशीट खो जाती है, तो ऐसे में छात्र घबराए नही वह डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए छात्रों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। 

    सीजी बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज देने होंगे। आवेदन सत्यापन के बाद बोर्ड नई मार्कशीट जारी करेगा। वहीं, छात्र DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 09:28 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें रिजल्ट

    जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नही है, वे छात्र अपने CG बोर्ड 10वीं के नतीजे SMS के ज़रिए भी देख सकते हैं। कक्षा 10 के लिए- CG10 (स्पेस) ROLL NUMBER टाइप करें और 56263 पर भेजें। कुछ देर बाद एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें विषयवार आपके अंक दिए होंगे।

  • Apr 29, 2026, 09:14 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में 5 घंटे बाकी

    CG Board 10th Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में कुल 5 घंटे का समय बाकी रह गया है। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा करेंगे। छात्र घोषणा होने के बाद cgbse.nic.in पर ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 09:13 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट

    CG Board 10th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

    • cgbse.nic.in
    • results.cg.nic.in
    • results.cgbse.nic.in
  • Apr 29, 2026, 09:11 IST

    CGBSE 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक cg.results.nic.in पर आज

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज दोपहर 2.30 बजे results.cg.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। छात्र रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 09:08 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद क्या?

    www.cgbse.nic.in 2026: सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद छात्र अपनी पसंद और करियर लक्ष्य के अनुसार आगे की पढ़ाई के लिए स्ट्रीम चुन सकते हैं। छात्र कक्षा 11वीं में Science, Commerce या Arts स्ट्रीम में प्रवेश ले सकते हैं। 

  • Apr 29, 2026, 09:00 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

  • Apr 29, 2026, 08:54 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: फेल होने वाले छात्र क्या करें?

    CG Board 10th Result 2026: अगर कोई छात्र CG बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ऐसे छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका देगा। छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम देकर अपने अंक सुधार सकते हैं और उसी शैक्षणिक वर्ष में परीक्षा पास कर सकते हैं।

  • Apr 29, 2026, 08:33 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: छात्र अपने क्रेडेंशियल्स तैयार रखें

    जो छात्र अपने 10वीं के नतीजे खोज रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने से पहले अपना रोल नंबर और लॉगिन विवरण तैयार रखना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होता है कि जैसे ही नतीजों का लिंक एक्टिव हो, उन्हें अपनी मार्कशीट तक तुरंत पहुँच मिल जाए।

  • Apr 29, 2026, 08:26 IST

    CGBSE 10th result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10th पास करने के लिए न्यूनतम अंक

    CG Board 10th Result 2026: CG बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। आगे की पढ़ाई के लिए योग्य माने जाने हेतु, उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें 11वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित उत्तीर्ण मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में—सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों परीक्षाओं में—अलग-अलग और कुल मिलाकर, न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

  • Apr 29, 2026, 08:24 IST

    10th का रिजल्ट कैसे देखें cg?

    CG बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के आसान स्टेप्स:-

    • सबसे पहले cgbse.nic.in या cg.results.nic.in वेबसाइट खोलें।
    • होमपेज पर “High School (10th) Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
    • अब रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
    • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
    • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF सेव कर लें।
  • Apr 29, 2026, 08:22 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: कक्षा 10 की परीक्षा तिथि

    CG Board 10th Result 2026: CGBSE कक्षा 10 (हाई स्कूल) की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ राज्य भर में बने सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने भाग लिया।

  • Apr 29, 2026, 08:21 IST

    CGBSE 10th result 2026 Live: पिछले साल के टॉपर्स

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज, 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट के साथ बोर्ड टॉपर्स लिस्ट और मेरिट विवरण भी जारी किए जाएंगे। ऐसे में छात्र पिछले वर्ष के टॉपर्स की सूची नीचे देख सकते हैं।

    कक्षा 10 के टॉपर्स-

    • इशिका बाला
    • नमन कुमार खूंटी
    • लिव्यांश देवांगन
  • Apr 29, 2026, 08:12 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: डिजीलॉकर पर सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट

    cg board class 10th result date 2026: CG बोर्ड 2026 के लिए कक्षा 10 के परिणाम DigiLocker वेबसाइट और ऐप पर भी जारी करेगा।

  • Apr 29, 2026, 08:09 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी

    छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10 के नतीजे जल्द ही ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। नतीजे देखने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2:30 बजे एक्टिवेट कर दिया जाएगा। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और कैप्चा के साथ लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को इस पेज पर नतीजे देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

  • Apr 29, 2026, 08:08 IST

    CG Board 10th Result 2026 Live: ग्रेडिंग सिस्टम

    छात्र नीचे दी तालिका में अंको के अनुसार ग्रेडिंग सिस्टम देख सकते हैं।

    ग्रेडअंकग्रेड प्वाइंट
    A1 91 से 100 अंक GP 10
    A2 81 से 90 अंक GP 9
    B1 71 से 80 अंक GP 8
    B2 61 से 70 अंक GP 7
    C1 51 से 60 अंक GP 6
    C2 41 से 50 अंक GP 5
    D 33 से 40 अंक GP 4
    E1 21 से 32 अंक NA
    E2 00 से 20 अंक NA
  • Apr 29, 2026, 08:02 IST

    Cgbse 10th result 2026 check online: सीजीबीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें?

    • सबसे पहले आप cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
    • “CG Board Class 10th result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
    • रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    • आपका CGBSE 10th Class result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • Apr 29, 2026, 07:59 IST

    Cgbse 10th result 2026 roll number Live: बोर्ड मई में दूसरी मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा

    CG बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2026 जारी होने के बाद, बोर्ड CGBSE 10वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल भी जारी करेगा। उम्मीद है कि ये परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित की जाएंगी।

  • Apr 29, 2026, 07:55 IST

    CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2026 Live: सीजी बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

    CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2026: जो छात्र CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित हुए थे, वे परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

    • cgbse.nic.in

    • results.cg.nic.in

    • digilocker.gov.in

  • Apr 29, 2026, 07:54 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: Original Marksheet कब और कहां से मिलेगी?

    CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों में भेजे जाएंगे। छात्र अपनी मूल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। 

  • Apr 29, 2026, 07:31 IST

    CGBSE 10th result 2026 Live: रिजल्ट लिंक कितने बजे होगा एक्टिव?

    सीजी बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट लिंक आज 29 अप्रैल को दो बज कर तीस मिनट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

  • Apr 29, 2026, 06:53 IST

    CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live: किस आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी मार्कशीट

    CGBSE 10th Result 2026 Live: CG बोर्ड 10 रिजल्ट results.cg.nic.in और cgbse.nic.in वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे। नतीजे जारी होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Apr 29, 2026, 06:48 IST

    CGBSE 10th result 2026 Chhattisgarh Board Live: परिणाम देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स

    cg board 10th 12th result 2026: जो छात्र CG बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे देखना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बिना रोल नंबर के आप अपनी मार्कशीट नही देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल को होना अति आवश्यक है।

  • Apr 29, 2026, 06:44 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Live: कहां और कैसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट

    • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
    • होमपेज पर दिए गए “CG Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
    • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 दिखाई देगा।
    • छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। 
     
  • Apr 29, 2026, 06:42 IST

    CGBSE 10th Result 2026 Today Live: रिजल्ट की घोषणा कौन करेगा?

    cg board 10th result 2026: CGBSE बोर्ड के अधिकारी और राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए CG बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम 2026 जारी करेंगे। वे पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेंगे।

  • Apr 29, 2026, 06:38 IST

    CG Board 10th Result Link डिजिलॉकर पर भी एक्टिव होगा

    📢 उलटी गिनती शुरू!
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर
    कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 जल्द ही DigiLocker के रिजल्ट पेज पर आने वाले हैं!
    आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचें और अपने नतीजे तुरंत देखने के लिए तैयार रहें।
    🔗 http://results.digilocker.gov.in
    अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास तैयार रखें।
    सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ - आपके नतीजे बस आने ही वाले हैं!

  • Apr 29, 2026, 06:36 IST

    CGBSE 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट कैसा था?

    CG Board 10th result 2026: पिछले शैक्षणिक वर्ष में, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 7 मई, 2025 को 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए थे। कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 76.53 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 3,23,094 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,45,913 छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्रों को इस वर्ष भी बेहतर परिणामों की उम्मीद है।

  • Apr 29, 2026, 06:35 IST

    CGBSE 10th Result 2026 LIVE: CG बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें?

    DigiLocker के माध्यम से छात्र CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 की डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं । इसके लिए हमने नीचे आसान स्टेप्स दिए हैं।

    • सबसे पहले छात्र DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।

    • फिर मोबाइल नंबर और यूजरनेम/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

    • अब डैशबोर्ड में दिए गए “Education” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इसके बाद “Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE)” विकल्प चुनें।

    • फिर अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी को दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर CGBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 दिखाई देगा, जिसे चेक करें और डाउनलोड करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News