Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026
Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 जारी। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी। छात्र ऑनलाइन अपना सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट देख सकते है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर से औपचारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस साल करीब 5.6 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं के लगभग 3.21 लाख और 12वीं के करीब 2.45 लाख विद्यार्थी शामिल हैं।
ऐसे करें CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार “High School Result 2026” या “Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
भविष्य के लिए मार्कशीट की PDF डाउनलोड कर लें।
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा
साल 2026 में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कुल 5.6 लाख छात्र शामिल हुए। इनमें से लगभग 3.21 लाख छात्र कक्षा 10वीं के और करीब 2.45 लाख छात्र कक्षा 12वीं के हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation