ऊंचाइयां हासिल करने के लिए पहले जानें DU, JNU और IIT में फर्क, दिल्ली की मशहूर Universities

Last Updated: Apr 29, 2026, 16:31 IST

भविष्य को उज्जवल और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए छात्र दिल्ली की मशहूर यूनिवर्सिटीज  DU, JNU और IIT में से किसी एक को अपने करियर के हिसाब से चुनें। छात्र इन तीनों यूनिवर्सिटीज के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां देखें। 

Delhi Best Universities
Delhi Best Universities

आज के प्रतियोगी दौर में हर छात्र का सपना होता है कि वह देश के सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करें। 12वीं के बाद हर छात्र अपनी आगे की पढ़ाई के बारे में सोच कर परेशान होने लगता है। सभी छात्र अपनी पढ़ाई के लिए भारत की राजधानी दिल्ली में आना पसंद करते है, वहीं दिल्ली में कई बेहतरीन यूनिवर्सिटीज भी शामिल है। 

पेरेंट्स और छात्र खुद अपने करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए यूनिवर्सिटीज को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं। लेकिन, जब बात DU (Delhi University), JNU (Jawaharlal Nehru University) और IIT (Indian Institute of Technology) जैसी मशहूर यूनिवर्सिटीज की आती है, तब वह अपनी पंसद की फील्ड को लेकर कॉलेजो का चुनाव करते है। 

देश के कई छात्र DU, JNU और IIT जैसी बड़ी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं। साथ ही, ये यूनिवर्सिटीज दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटीज में शामिल है, लेकिन इनका उद्देश्य और पढ़ाई का माहौल बिल्कुल अलग होता है। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के साथ-साथ अपनी रुचियों को बेहतर बनाने के लिए बेस्ट यूनिवर्सिटीज को चुनें। साथ ही, छात्रों को करीयर में सफलता पाने के लिए बड़े नाम वाले कॉलेज में एडमिशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। आप ऐसी यूनिवर्सिटी को चुनें, जो आपकी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य के लिए बेहतर है।  

परंतु अब सवाल ये है कि छात्र अपने करियर को आगे बढ़ाने से पहले दिल्ली की मशहुर DU, JNU और IIT यूनिवर्सिटीज के बारे में जानें। फिर, अपने लिए उनमें से अपने लिए चुनें।   

DU vs JNU vs IIT यूनिवर्सिटीज के बारें में विस्तार से जानें। 

1. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) - कई सारे करियर ऑप्शन और प्लेसमेंट का सेंटर 

  • किसके लिए बेहतर: कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस, मैनेजमेंट और सामान्य ग्रेजुएशन के लिए बेस्ट है। 
  • खासियत: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस जैसे टॉप कॉलेज NIRF रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर शामिल हैं। 
  • DU यूनिवर्सिटी 'नॉर्थ कैंपस' के नाम से फेमस है। साथ ही, अपनी कट-ऑफ और बेहतरीन फैकल्टी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।
  • करियर: छात्र करियर को बेहतर या कॉर्पोरेट जॉब्स, CA, MBA, या काफी करियर ऑप्शन चाहते हैं, तो DU यूनिवर्सिटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, डिबेट और एक्स्ट्रा करिकुलर जैसी गतिविधियां भी शामिल होती है, जिससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में काफी चीजों के बारे में सीख लेता है। 

2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) - रिसर्च और सामाजिक विज्ञान का गढ़

JNU सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। यह उन छात्रों के लिए स्वर्ग जैसी है, जो राजनीति, समाजशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध (IR) और भाषाओं में करियर बनाना चाहते हैं।

  • किसके लिए बेहतर: सोशल साइंस, इंटरनेशनल स्टडीज, भाषा, रिसर्च, IAS/UPSC की तैयारी और पॉलिसी-मेकिंग में करियर के लिए बेस्ट है। यदि आप प्रोफेसर बनना चाहते हैं या रिसर्च में जाना चाहते हैं। साथ ही, विदेश मंत्रालय (Foreign Services) में करियर बनाना चाहते हैं। तो इस यूनिवर्सिटी को चुनें। 
  • खासियत: यह यूनिवर्सिटी अपनी अकादमिक स्वतंत्रता, बौद्धिक माहौल के साथ-साथ फीस को लेकर भी काफी मशहूर है। यह यूनिवर्सिटी छात्रों से बेहद कम फीस लेती है। साथ ही, यह अपनी लाइब्रेरी को लेकर भी मशहूर है। 
  • NIRF Rankings में यह भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में लगातार दूसरे स्थान पर रहता है।
  • करियर: यदि आप बौद्धिक बहस, अकादमिक, रिसर्च, या प्रशासनिक सेवाओं (UPSC) में जाना चाहते हैं, तो JNU सबसे अच्छा है।

3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) - तकनीक और भविष्य के लीडर्स की फैक्ट्री

  • छात्रों की रूची: अगर आपकी रुचि मशीनों, कोडिंग, डेटा या कुछ नया आविष्कार करने में है, तो IIT से बेहतर कोई जगह नहीं है। यहां सिर्फ इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि अब डिजाइन और मैनेजमेंट के कोर्सेज भी वर्ल्ड-क्लास हैं।
  • किसके लिए बेहतर: इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, Data Science, AI/ML, और टेक्नोलॉजी में करियर के लिए काफी बेस्ट है। 
  • खासियत: विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, उच्च प्लेसमेंट रिकॉर्ड और उद्योग-केंद्रित शिक्षा के लिए खास है। IIT दिल्ली ओवरऑल रैंकिंग में टॉप 4 यूनिवर्सिटी में है। यहां का नेटवर्क और एलुमनाई (पूर्व छात्र) इतने मजबूत हैं कि आपको करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता।
  • करियर: यदि आपका लक्ष्य हाई-पैकेज टेक्निकल जॉब्स या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञता है, तो IIT ही बेस्ट है। 

इन तीनों संस्थानों की अपनी एक अलग पहचान है। छात्र अपनी रुचि के अनुसार इन तीनों यूनिवर्सिटीज में से कोई एक चुन सकते हैं। आइए नीचे दी गई टेबल से जानते हैं DU, JNU और IIT के बारे में।  

विशेषता

DU (दिल्ली विश्वविद्यालय)

JNU (जवाहरलाल नेहरू वि.)

IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)

मुख्य फोकस

ग्रेजुएशन (UG) और एकेडमिक्स

रिसर्च, भाषाएं और सोशल साइंस

इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट

प्रवेश का आधार

CUET (UG/PG)

CUET (PG)

JEE Main & Advanced / GATE

कैंपस लाइफ

वाइब्रेंट और कॉलेज लाइफ के लिए मशहूर

गंभीर चर्चा और राजनीतिक चेतना

अनुशासित और नवाचार (Innovation)

करियर विकल्प

सिविल सर्विसेज, कॉर्पोरेट, मीडिया

रिसर्च, टीचिंग, डिप्लोमेसी

टेक, स्टार्टअप, डेटा साइंस

बेहतर करियर के लिए कैसे करें सही चुनाव?

छात्र 12वीं पास करने के बाद अपने करियर को उज्जवल बनाने के लिए कोई भी यूनिवर्सिटी को सेलेक्ट करने से पहले ये 3 सवाल खुद से पुछें। आइए जानते हैं छात्रों के लिए क्या और कैसे जरूरी है। 

1. आपकी रुचि क्या है? 

- साहित्य/कला, समाजशास्त्र या तकनीक?)

2. आपका अंतिम लक्ष्य क्या है? 

- सरकारी नौकरी, रिसर्च या हाई-पेइंग कॉर्पोरेट जॉब?

3. आप किस तरह के माहौल में रहना चाहते हैं? 

- DU की मस्ती, JNU की बौद्धिक चर्चा या IIT की कड़ी मेहनत?

छात्रों के लिए जरूरी सलाह:

छात्र 12वीं और ग्रेजुएशन को पास करने के बाद अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए हमारी दी गई सलाह को जरूर देखें। 

  • UG (ग्रेजुएशन) के लिए: DU और IIT बेहतरीन ऑप्शन हैं।

  • PG और PhD (हायर स्टडीज) के लिए: JNU और IIT यूनिवर्सिटीज को प्राथमिकता दी जाती है।

भविष्य में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए कोई भी यूनिवर्सिटी 'छोटी' या 'बड़ी' नहीं होती, बल्कि यह इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी पसंद के क्षेत्र में कितनी मेहनत करते हैं। DU आपको दुनिया देखना सिखाता है। JNU आपको दुनिया को समझना सिखाता है। साथ ही, IIT आपको दुनिया को बदलना सिखाता है। छात्र अपनी प्राथमिकता को देखते हुए इन यूनिवर्सिटीज को चुनें।

यहां भी पढ़े: results.cg.nic.in 2026: CG बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, यहां दिए गए स्टेप्स देखें

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 16:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News