CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं का रिजल्ट कब जारी होने की उम्मीद? 25 लाख स्टूडेंट्स वेबसाइट से देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 13, 2026, 16:46 IST

CBSE 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित करवाए गए थे। एग्जाम में शामिल 25 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है। छात्र यहां से जाने अपने रिजल्ट को किन-किन वेबसाइट और कैसे-कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th Result 2026 Check Expected Date
CBSE Class 10th Result 2026 Check Expected Date

CBSE Class 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं के एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड के एग्जाम में शामिल करीब 25 लाख छात्र अपने 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार कर रहे है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के इस या तीसरे हफ्ते कर घोषित कर सकता है। बाकी सभी ऑफिशियल अपडेट्स के लिए छात्र cbseresults.nic.in चेक करें। 

ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने आंसर-शीट के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। साथ ही, बोर्ड अब रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी के लास्ट स्टेप में है। इस बार CBSE साल में दो बार 10वीं के बोर्ड एग्जाम आयोजित कर रहा है, जिसके पहले एग्जाम 17 फरवरी से 10 मार्च तक चले थे। अब दूसरे बोर्ड एग्जाम मई में आयोजित किए जाएंगे। इसी कारण पहले बोर्ड के एग्जाम का रिजल्ट इतनी जल्दी घोषित किए जा रहे है। 

10वीं के छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए ऑनलाइट पोर्टल पर अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड पर दी गई आई-डी का इस्तेमाल करके लॉग-इन करना होगा। 

CBSE 10th Result 2026: 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी हाइलाइट्स 

10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। साथ ही, सभी इंपोर्टेंट जानकारी के बारे में जान सकते हैं।

इवेंट 

इंपोर्टेंट जानकारी

एग्जाम का नाम

CBSE सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन (कक्षा 10)

कुल छात्र 

लगभग 25 लाख

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 

मई 2026 (प्रथम या द्वितीय सप्ताह)

ऑफिशियल वेबसाइट

cbseresults.nic.in

अन्य पोर्टल

results.cbse.nic.in

रिजल्ट चेक करने के तरीके

वेबसाइट, SMS, डिजिलॉकर (DigiLocker)

10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? 

CBSE बोर्ड द्वारा जब 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा, तब आप वेबसाइट्स के भारी ट्रैफिक से बचने के लिए हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर लॉग इन करें।

2. होमपेज पर "Secondary School Examination (Class X) Results 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपने रोल नंबर और मांगे गए क्रेडेंशियल्स को फिल करें। 

4. 'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर लें।

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स 

10वीं का रिजल्ट देखने के लिए इन ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करें। 

1.results.cbse.nic.in 

2. cbse.gov.in 

3. results.nic.in 

4. results.digilocker.gov.in 

5. umang.gov.in 

6. cbse.nic.in 

डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी मिलेगी सुविधा

CBSE 10वीं का रिजल्ट केवल ऑनलाइन वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल मार्कशीट भी जारी करता है। डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र इन दो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। 

  • डिजिलॉकर: छात्र अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए डिजिलॉकर पर साइन-इन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • SMS: इंटरनेट न होने पर छात्र एक निर्धारित प्रारूप में SMS भेजकर भी अपना स्कोर प्राप्त कर सकेंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News