CBSE 10th Board Exam 2026: LOC जमा करने का आखिरी मौका, आज है LAST DATE

Last Updated: Apr 22, 2026, 17:30 IST

CBSE LOC 2026: CBSE ने 10वीं द्वितीय बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि, 22 अप्रैल, आज समाप्त कर दी है। प्रत्येक उम्मीदवार को इस अंतिम समय सीमा के भीतर ₹2,000 का विलंब शुल्क जमा करना होगा। 15 मई को होने वाली परीक्षाओं में अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए, स्कूलों को मध्यरात्रि तक कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट वाले छात्रों का पंजीकरण पूरा करना होगा।

CBSE की नई नीति के अनुसार, अब 10वीं के छात्र साल में दो बार बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं। आज, 22 अप्रैल 2026 मई में होने वाले दूसरी बार एग्जाम के लिए LOC जमा करने की लास्ट डेट है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 की दूसरे बोर्ड एग्जाम (मई-जून सत्र) के लिए छात्रों की लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। यदि आप भी स्कोर सुधारना चाहते हैं या किसी सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट आई है, तो आज का दिन आपके लिए निर्णायक है।

LOC क्यों जरूरी है?

LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट, वह ऑफिशियल डेटा है, जो स्कूल बोर्ड को भेजते हैं। इसके बिना कोई भी छात्र एग्जाम में बैठने के योग्य नहीं माना जाता। आज रात 12 बजे के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी छात्र का नाम शामिल करना असंभव होगा।

जरूरी डेट्स और फीस डिटेल्स 

नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं कि आज रजिस्ट्रेशन करना आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है:

इवेंट  लास्ट डेट फीस (हर सब्जेक्ट)
सामान्य शुल्क के साथ 20 अप्रैल 2026 (समाप्त) ₹320
लेट फीस के साथ 22 अप्रैल 2026 (आज) ₹320 + ₹2,000 (जुर्माना)
एग्जाम शुरू होने की डेट 15 मई 2026 -
एग्जाम रिजल्ट (संभावित) 15 जून 2026 -

Eligibility Criteria: मई एग्जाम के लिए एलिजिबिलिटी 

CBSE ने स्पष्ट किया है कि हर कोई इस एग्जाम में शामिल नहीं हो सकता। छात्र इन निम्नलिखित क्रैटेरिया को समझे। 

  • कंपार्टमेंट छात्र: जो छात्र फरवरी-मार्च के एग्जाम में पास नहीं हो पाए।
  • इंप्रूवमेंट छात्र: जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही, अधिकतम 3 मुख्य सब्जेक्टों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं) में सुधार करना चाहते हैं।
  • विशेष अनुमति वाले छात्र: जो मुख्य एग्जाम के दौरान किसी जायज कारण से अनुपस्थित रहे थे।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  1. सब्जेक्ट का चुनाव: छात्र केवल गणित (बेसिक से स्टैंडर्ड या इसके विपरीत) में बदलाव कर सकते हैं। अन्य किसी भी सब्जेक्ट को बदलने की अनुमति नहीं है।
  2. डिजिटल भुगतान: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फीस केवल डिजिटल माध्यम (UPI/Net Banking/Credit Card) से ही स्वीकार की जाएगी।
  3. स्कूल से संपर्क करें: चूंकि LOC स्कूलों के माध्यम से ही भरी जाती है, इसलिए छात्र तुरंत अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

यह एग्जाम उन छात्रों के लिए एक ‘वरदान’ की तरह है, जो अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं। एक साल खराब होने से बचाना चाहते हैं। यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत अपने स्कूल पहुंचें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 17:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News