Bihar Police Constable Operator Exam 2026: कल होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा, जानें शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी गाइडलाइंस
Bihar Police Constable Operator Exam 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा कल यानी दिनांक 28 जून 2026 को पूरे राज्यभर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 993 रिक्त पदों को भरा जाना है। नीचे लेख में हम शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Bihar Police Constable Operator Exam 2026: केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद (CSBC) द्वारा दिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा की आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक होगी। परीक्षा के माध्यम से कुल 993 रिक्त पदों को भरा जाना है। हालांक, 16 जून 2026 को परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी की गई थी, जिसे डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड पर दी गई अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र को अच्छे से चेक कर लें और एग्जाम डे गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Bihar Police Constable Operator 2026 Exam Shift Timings
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा कुल दो घंट (120 मिनट) की होगी। सीएसबीसी द्वारा परीक्षा की टाइमिंग और शिफ्ट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा अपने टाइम पर ही होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाए, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | सिंगल शिफ्ट |
| रिपोर्टिंग टाइम | सुबह 10.00 बजे से 11.00 बजे तक |
| गेट बंद होने का समय | सुबह 11.00 बजे (लगभग) |
| परीक्षा शुरू होने का समय | दोपहर 12.00 बजे |
| परीक्षा समाप्त होने का समय | दोपहर 02.00 बजे |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
| कुल पेपर | पेपर 1 |
Bihar Police Constable Operator 2026 Exam Pattern
बिहार पुलिस कांस्टेबल (ऑपरेटर) की लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और ड्राइविंग/तकनीकी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। बाकी इसके बारे में विस्तृत जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | पेपर-1 |
| विषय | सामान्य ज्ञान (समसामयिक मामले, सामान्य विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी) और तकनीकी/पद से संबंधित विषय (व्हीकल मैकेनिज्म, ड्राइविंग रूल्स, ट्रैफिक सिग्नल और रोड सेफ्टी) |
| प्रश्नों की संख्या | 100 |
| प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय (MCQ) |
| अधिकतम अंक | 100 |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा की अवधि | 02 घंटे (120 मिनट) |
बिहार पुलिस कांस्टेबल (ऑपरेटर) की लिखित परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ एक आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
ये भी पढ़ें: CGPSC Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.