Maharashtra TET Paper Leak 2026: महाराष्ट्र में एग्जाम से एक दिन पहले लीक हुआ टीईटी पेपर, MSCE ने जारी किया नोटिस

Last Updated: Jun 27, 2026, 14:44 IST

महाराष्ट्र में कल 28 जून 2026 को होने वाले TET 2026 का एग्जाम रद्द कर दिया गया है। MSCE ने एग्जाम से जुड़ा नोटिस ऑफिशियल नोटिस वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वह नोटिस को पढ़ने के लिए यहां नीचे दिए गए लिंक को पढ़े। 

Maharashtra TET Paper Leak 2026: महाराष्ट्र में एग्जाम से एक दिन पहले लीक हुआ टीईटी पेपर, MSCE ने जारी किया नोटिस
Maharashtra TET Paper Leak 2026: महाराष्ट्र में एग्जाम से एक दिन पहले लीक हुआ टीईटी पेपर, MSCE ने जारी किया नोटिस

Maharashtra TET Paper Leak 2026: महाराष्ट्र में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट TET 2026 का एग्जाम कल यानी 28 जून 2026 को होने वाला था, परंतु एग्जाम से ठीक 24 घंटे पहले Maha TET 2026 का पेपर लीक हो गया, जिसके कारण एग्जाम को आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। साथ ही, कल होने वाले एग्जाम को रद्द कर दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार 27 जून 2026 की सुबह भिवंडी (ठाणे जिला) में पुलिस छापेमारी के दौरान इस लीक रैकेट के बारे में जानकारी मिली है। इसी मामले को देखते हुए ठाणे में एक अभियान चलाया गया जिसके कारण पुलिस ने पेपर को बरामद किया। 

भिवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कैसे हुआ भंडाफोड़?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 27 जून को भिवंडी पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली,  जिसके आधार पर एक एग्जाम सेंटर पर अचानक छापेमारी की गई। वहां पुलिस को काफी कुछ और संदिग्धों के पास से बेहद गोपनीय सामग्री हासिल की गई। 

सभी चीजों को देखते हुए एमएससीई (MSCE) के वरिष्ठ अधिकारियों को वहां जांच के लिए बुलाया गया। साथ ही, उनकी जांच के अनुसार वहां से मिले क्वश्न पेपर को ऑरिजनल क्वश्न पेपर से मिलाने पर वह बिल्कुल एक जैसा निकला, जिसके कारण MSCE ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए एग्जाम होने से एक दिन पहले ही एग्जाम को रद्द कर देने की सूचना प्रदान की।   

Maharashtra TET Exam 2026 को रद्द करने का ऑफिशियल नोटिस - यहां पढ़े

TET EXAM 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

महाराष्ट्र TET एग्जाम 2026 पूरे राज्य में बहुत बड़े लेवल पर आयोजित किया जा रहा था। इस एग्जाम से जुड़ी मुख्य डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशियल डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Maha TET 2026)

आयोजक संस्था

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे

पुरानी एग्जाम डेट 

28 जून 2026 (रविवार)

कुल एग्जाम सेंटर 

पूरे महाराष्ट्र में 1,028 सेंटर 

वर्तमान स्थिति

अगले आदेश तक पेपर पोस्टपोन

कार्रवाई का स्थान

भिवंडी, ठाणे जिला (महाराष्ट्र)

Maharashtra TET Exam 2026 से जुड़ी अफवाहों से बचें

सोशल मीडिया पर नई डेट्स को लेकर कई फर्जी टाइम-टेबल वायरल हो सकते हैं। छात्र किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा न करें। साथ ही, एग्जाम की डेट्स और एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट mahatet.in पर आने वाली नोटिफिकेशन को देखें।

यहां भी पढ़े: DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और फीस डिटेल्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 27, 2026, 14:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News