CUET PG 2026 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट-ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 का एग्जाम 8, 9 और 10 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाला है। NTA ने CUET PG 2026 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। CUET PG 2026 का एंट्रेंस एग्जाम 6 मार्च, 2026 से शुरू होने वाले है। साथ ही, 6 और 7 मार्च, 2026 के एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।
छात्र CUET PG 2026 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। कंप्यूटर आधारित UET PG 2026 का आयोजन NTA द्वारा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च, 2026 को किया जाएगा।
CUET PG 2026 - 8 से 10 मार्च एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप- यहां क्लिक करें
CUET PG 2026: 8 से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे करें डाउनलोड ?
8 से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले CUET PG 2026 एग्जाम्स के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप अब ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर विजिट करें।
- होमपेज पर "CUET PG 2026 Advance City Intimation Slip" के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फिल करें।
- CUET PG 2026 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप के स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें।
Exam Schedule: CUET PG 2026 का 8 से 10 मार्च 2026 एग्जाम शेड्यूल
छात्र 8 से 10 मार्च, 2026 तक आयोजित होने वाले CUET PG 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल जानने के लिए नीचे देखें। छात्र टेबल की सहायता से कार्यक्रम को आसानी से समझ सकते हैं।
| एग्जाम की डेट | शिफ्ट 1 (9:00 AM - 10:30 AM) | शिफ्ट 2 (12:30 PM - 2:00 PM) | शिफ्ट 3 (4:00 PM - 5:30 PM) |
| 8 मार्च 2026 | B.Ed. (General), Management | General, Puranetihasa | B.Ed. (Special Education) |
| 9 मार्च 2026 | Statistics, B.Ed. Maths | Criminology | French, Telugu, Dance |
| 10 मार्च 2026 | Data Science, MA Education | Disaster Studies, AI | Forensic Science, Fine Arts |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation