देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों (MBBS/BDS) में एडमिशन लेने के लिए यह खबर छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब जल्द ही खत्म होने वाली है। NEET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रकिया 8 मार्च को बंद हो जाएगी। छात्र तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द अप्लाई कर सकते हैं।
जिन भी इच्छुक छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वे सभी NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही, अप्लाई करने के लिए छात्रों के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक प्रदान किया है।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
NEET UG 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स
NEET UG 2026 के एग्जाम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की डेट्स की सभी जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 8 मार्च 2026 (रात 9:00 PM तक) |
| फीस भुगतान की लास्ट डेट | 8 मार्च 2026 (रात 11:50 PM तक) |
| करेक्शन विंडो | 10 मार्च से 12 मार्च 2026 |
| एग्जाम की डेट | 3 मई 2026 (रविवार) |
| एग्जाम का टाइम | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक |
NEET UG 2026 का ब्रोशर - यहां क्लिक करें
NEET UG 2026 का फीस चार्ट
NEET UG 2026 में रजिस्ट करने वाले छात्रों को नीचे दी गई फीस जानकारी के अनुसार फॉर्म को जमा करना होगा। छात्र अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं। आइए जानते है किस कैटेगरी की कितनी फीस है।
- सामान्य (General): ₹1,700
- EWS/OBC-NCL: ₹1,600
- SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर: ₹1,000
- भारत के बाहर के केंद्र: ₹9,500
NEET UG 2026 Registration: NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें।
- छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी फिल करें।
- लॉगिन करने के बाद शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत डिटेल्स को फिल करें।
- फिर, अपनी पासपोर्ट फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
- फिर, छात्र क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के मोड से फीस का सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद 'Confirmation Page' को डाउनलोड करना न भूलें।
NEET UG 2026 का कब होगा एग्जाम?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2026 एग्जाम 3 मई 2026 को आयोजित करवाया जायेगा। यह एग्जाम पेन पेपर मोड में होगा। साथ ही, यह दोपहर के 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है।
यहां भी पढ़े: CUET PG 2026 के एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप हुई जारी, यहां exams.nta.nic.in से डाउनलोड

Comments
All Comments (0)
Join the conversation