CBSE 10th Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इसे अपने खास पोर्टल 'Pariksha Sangam' पर लाइव किया है। छात्र एडमिट कार्ड को डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा संगम पोर्टल पर मौजूद लिंक से पा सकते हैं।
CBSE Admit Card 2026: छात्र 10वीं का एडमिट कार्ड पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in पर विजिट करें। साथ ही, डायरेक्ट लिंक cbseit.in पर भी विजिट कर सकते हैं। छात्रों और स्कूलों को CBSE 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
CBSE बोर्ड कक्षा 10 के एग्जाम 17 फरवरी, 2026 शुरू होकर से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए एग्जाम सेंटर पर 10वीं के एग्जाम आयोजित होंगे।
CBSE 10th Admit Card 2026: बोर्ड एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स
CBSE 10वीं के एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को हमारे द्वारा दी गई जानकारी से स्कूल से संपर्क करके जल्द ही एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें। आइए नीचे दी गई टेबल से जानते हैं 10वीं के बोर्ड एग्जाम की सभी जानकारी।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 17 फरवरी, 2026 |
| एडमिट कार्ड | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cbse.gov.in |
| डाउनलोड पोर्टल | Pariksha Sangam |
CBSE 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें
CBSE कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
CBSE कक्षा 10 का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए इन आसान स्टोप्स को फॉलो करें। आइए जानते हैं 10वीं का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।
चरण 1: CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
चरण 2: 'Pariksha Sangam' पर क्लिक करें।
चरण 3: एग्जाम गतिविधियों पर क्लिक करें।
चरण 4: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
चरण 6: CBSE 10वीं का हॉल टिकट 2026 प्रदर्शित होगा।
चरण 7: डाउनलोड करें और छात्रों को दें।
एडमिट कार्ड मिलने के बाद क्या करें?
छात्रों को स्कूल से एडमिट कार्ड मिलने के बाद, वह नीचे दी गई इन निम्नलिखित जानकारियों की जांच करें।
- छात्र का नाम और फोटो:
- एग्जाम सेंटर:
- रोल नंबर:
- हस्ताक्षर:

Comments
All Comments (0)
Join the conversation