Jharkhand Board Exam 2026: जैक बोर्ड की 10वीं-12वीं के एग्जाम आज से शुरू, 7 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल; इन बातों का रखें ध्यान

Akshara Verma
Feb 3, 2026, 13:54 IST

झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम 2026 आज, 3 फरवरी 2026 से शुरू कर दिए गए है। एग्जाम के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। साथ ही, 7 लाख से अधिक छात्र इन एग्जाम में शामिल होंगे।

Jharkhand Board Exam 2026 of class 10th and 12th
Jharkhand Board Exam 2026 of class 10th and 12th

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से राज्य भर के विभिन्न सेंटरों पर मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के एग्जाम शुरू हो गए हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित इस महा-एग्जाम में इस साल 7.48 लाख से अधिक छात्र एग्जाम में शामिल हो रहे हैं।

झारखंड बोर्ड ने 10वीं के एग्जाम 2026 की शिफ्ट सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जा रही है। वहीं, 12वीं के एग्जाम 2026 की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है। 

झारखंड बोर्ड (JAC) एग्जाम 2026 की मुख्य डिटेल्स 

झारखंड बोर्ड के एग्जाम आज, यानी 3 फरवरी 2026 से शुरू हो गए हैं। मैट्रिक के एग्जाम 17 फरवरी तक चलेंगे, जबकि इंटरमीडिएट के एग्जाम 23 फरवरी 2026 को समाप्त होंगे।

इवेंट 

मैट्रिक (10वीं)

इंटरमीडिएट (12वीं)

कुल छात्र

4,23,861

3,24,321

एग्जाम सेंटर की संख्या

1,232

757

एग्जाम की शिफ्ट 

पहली शिफ्ट (9:45 AM - 1:00 PM)

दूसरी शिफ्ट (2:00 PM - 5:15 PM)

कुल स्ट्रिम 

-

कला, विज्ञान और वाणिज्य

एग्जाम का टाइम और नया पैटर्न 

बोर्ड ने छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने और तनाव मुक्त होने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है।

  • पहली शिफ्ट (मैट्रिक): एग्जाम सुबह 9:45 बजे शुरू होंगे और दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगे।
  • दूसरी शिफ्ट (इंटर): एग्जाम दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगे और शाम 5:15 बजे खत्म होंगे।

नया असेसमेंट फॉर्मूला: इस बार एग्जाम में 30-50-20 का फॉर्मूला लागू है, जिसमें 30% ऑब्जेक्टिव (MCQs), 50% योग्यता-आधारित और 20% वर्णनात्मक प्रश्न भी शामिल होंगे।

CCTV की निगरानी और कंट्रोल रूम

एग्जाम को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने राज्य के सभी सेंटरों पर CCTV कैमरे लगाए हैं। 

  1. कंट्रोल रूम: रांची, दुमका और पलामू में विशेष कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जो सुबह 8:30 से शाम 6:30 बजे तक सक्रिय रहेंगे।
  2. मोबाइल पर पाबंदी: इनविजिलेटर के लिए भी एग्जाम हॉल में मोबाइल ले जाना पूरी तरह मना है।
  3. धारा 144: सेंटरों के आसपास भीड़ जमा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
  4. फर्जी खबरों पर चेतावनी: बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फर्जी प्रश्न-पत्रों से सावधान रहने की हिदायत दी है।

Important Guidelines: छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  1. टाइम पर पहुंचे: गेट एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे।
  2. एडमिट कार्ड: छात्र एग्जाम सेंटर में ओरिजिनल एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अपने साथ लेकर जाएं।
  3. स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी डिजिटल गैजेट को एग्जाम सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News