Bihar Police ASI Bharti 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 462 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू की जाएगी। आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर विजिट कर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar Police ASI Official Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती के 462 रिक्त पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 फरवरी को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी, 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
| बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ |
Bihar Police ASI Operator Bharti 2026: महत्वपूर्ण विवरण
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए महत्वपूर्ण विवरण अवश्य देखने चाहिए।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | बिहार पुलिस ASI (ऑपरेटर) |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
| रजिस्ट्रेशन तिथि | 4 फरवरी से 4 मार्च, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता |
| आयु सीमा | 21 से 37 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
Check: India Post GDS Salary 2026: ग्रामीण डाक सेवक 1 महीने की सैलरी
Bihar Police ASI Operator Bharti 2026: श्रेणी वार पद
बिहार पुलिस रेडियो के अंतर्गत सहायक सब-इंस्पेक्टर ऑपरेटर भर्ती 2026 के कुल 462 रिक्त पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे टेबल में श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या दी है।
| वर्ग | कुल पदों की संख्या | महिलाओं के लिए 35% आरक्षित पदों की संख्या |
| जनरल | 185 | 65 |
| ईडब्ल्यूएस | 46 | 16 |
| अनुसूचित जाति | 74 | 26 |
| अनुसूचित जनजाति | 05 | 02 |
| ईबीसी | 83 | 29 |
| बीसी | 55 | 19 |
| बीसी महिलाएं | 14 | 00 |
| कुल पदों की संख्या | 462 | 157 |
नोट : स्वतंत्रता सेनानियों के पोता, पोती, नाती, नातिन के लिए आरक्षित पद 2% और पदों की संख्या 9 है। वहीं दूसरी ओर ट्रांसजेंडर के लिए पदों की संख्या 1 दी गई है।
बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?
बिहार पुलिस ASI ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET) और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न शामिल होगें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation