Weekly Current Affairs Quiz: भारतीय नौसेना के अगले चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Weekly Current Affairs Quiz 10 May to 16 May 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से भारत के नए CDS, नए चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
Weekly Current Affairs Quiz 10 May to 16 May 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से भारत के नए CDS, नए चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
1. भारतीय नौसेना के अगले चीफ ऑफ़ नेवल स्टाफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी
B. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह
C. जनरल अनिल चौहान
D. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
उत्तर: D. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन (Krishna Swaminathan) को भारतीय नौसेना का अगला नौसेना प्रमुख (Chief of Naval Staff) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और 31 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा। वह एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिन्होंने 30 अप्रैल 2024 को भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।
2. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में 10 मई 2026 को किसने शपथ ली?
A. सी. जोसेफ विजय
B. ई. पलानीस्वामी
C. एम.के. स्टालिन
D. कमल हासन
उत्तर: A. सी. जोसेफ विजय
अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साल 1967 के बाद पहली बार DMK-AIADMK गठबंधन से बाहर किसी नेता ने राज्य की सत्ता संभाली है। विजय अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए सर्बाधिक सीट हासिल की थी।
3. शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया?
A. असम
B. झारखंड
C. पश्चिम बंगाल
D. केरल
उत्तर: C. पश्चिम बंगाल
शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
4. ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कौन सा देश कर रहा है?
A. भारत
B. ब्राजील
C. ईरान
D. रूस
उत्तर: A. भारत
पीएम मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए कई देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इनमें सर्गेई लावरोव, अब्बास अराघची, रोनाल्ड लामोला और माउरो विएरा शामिल रहे। ये बैठकें भारत की 2026 ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुईं।
5. वी. डी. सतीशन को किस राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है?
A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. केरल
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: C. केरल
वी. डी. सतीशन (V. D. Satheesan) को 14 मई 2026 को Kerala का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। वह कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। सतीशन लंबे समय से परावुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और 2021 से 2026 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं।
6. हाल ही में ‘मिजोरम अदरक मिशन’ की शुरुआत किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. एस जय शंकर
D. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
D. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (एमडीओएनईआर) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मिजोरम के सीएम लालदुहोमा के साथ मिलकर हाल ही में ‘मिजोरम अदरक मिशन’ (Mizoram Ginger Mission) का शुभारंभ किया। यह ₹189.79 करोड़ की लागत वाली एक समन्वित पहल है, जिसका उद्देश्य मिजोरम राज्य में अदरक की खेती और मूल्य श्रृंखला का विकास करना है।
7. देशभर में निवेशक जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए आईईपीएफए ने किसके साथ समझौता किया?
A. नीति आयोग
B. प्रसार भारती
C. शिक्षा मंत्रालय
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B. प्रसार भारती
निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने प्रसार भारती के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सूचनात्मक स्क्रॉल संदेशों के प्रसारण के जरिए देशभर में निवेशक जागरूकता अभियान को मजबूत बनाना है।
8. आईएमडी द्वारा लॉन्च किए गए नए वेदर फोरकास्ट प्रोडक्ट मुख्य रूप से किन क्षेत्रों के लिए तैयार किए गए हैं?
A. तटीय पर्यटन क्षेत्र
B. वर्षा-निर्भर कृषि क्षेत्र
C. औद्योगिक क्षेत्र
D. पर्वतीय रक्षा क्षेत्र
उत्तर: B. वर्षा-निर्भर कृषि क्षेत्र
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हाल ही में मानसून आधारित वर्षा-निर्भर कृषि क्षेत्रों के लिए AI आधारित दो उन्नत मौसम पूर्वानुमान उत्पाद लॉन्च किए। यह पहली बार है जब आईएमडी ने अपनी मौसम पूर्वानुमान सेवाओं में बड़े स्तर पर एआई तकनीक को शामिल किया है, जिसकी शुरुआत इसी मानसून सीजन से होगी।
9. भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. जनरल अनिल चौहान
B. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
C. जनरल मनोज पांडे
D. एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी
उत्तर: B. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (NS Raja Subramani) को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सैन्य मामलों के विभाग (DMA) का सचिव नियुक्त किया गया है। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्ति का कार्यकाल 30 मई 2026 को वर्तमान CDS का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शुरू होगा।
10. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
A. 09 मई
B. 10 मई
C. 11 मई
D. 12 मई
उत्तर: C. 11 मई
भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1998 में हुए पोखरण-II परमाणु परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) की ऐतिहासिक सफलता की याद दिलाता है, जिसने दुनिया के सामने भारत की तकनीकी ताकत को साबित किया था। इस मौके पर विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है और वैज्ञानिकों व नवाचारकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है।
भारत की पहली शाही लग्जरी ट्रेन कौन सी है? यहां देखें 5 सबसे महंगी ट्रेने
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.