लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बना अट्रैक्शन पॉइंट, जानिए टिकट, टाइमिंग और लोकेशन
लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट हुसैनाबाद में बना नया सांस्कृतिक केंद्र आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। 41.43 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्यूजियम में अवध की कला, इतिहास और संस्कृति को आधुनिक अंदाज में दिखाया जा रहा है। म्यूजियम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। टिकट ₹100 और बच्चों के लिए ₹50 है।
नवाबों के शहर लखनऊ के हुसैनाबाद में ‘लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट’ आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। करीब 4,973 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस संग्रहालय को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने विकसित किया है। यहां अवध की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और कला को आधुनिक तकनीक के जरिए पेश किया गया है।
अनोखी वास्तुकला बनी आकर्षण का केंद्र
करीब 41.43 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संग्रहालय की सबसे खास बात इसका 45 मीटर लंबा कैंटिलीवर डिजाइन है। भवन का एक हिस्सा बिना किसी खंभे या पिलर के बाहर की ओर निकला हुआ है, जो इसे उत्तर प्रदेश की अनोखी संरचनाओं में शामिल करता है।
13 थीम आधारित गैलरियों में दिखेगी अवध की कहानी
म्यूजियम में 13 अलग-अलग थीम गैलरियां बनाई गई हैं। ‘मूल धारा’ गैलरी में अवध के इतिहास और विकास को दिखाया जाएगा, जबकि ‘हुनर का सफर’, ‘हस्तशिल्प’ और ‘कारीगरी’ गैलरियां पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों की विरासत को दर्शाएंगी।
VR गेमिंग से लेकर चिकनकारी तक, सबकुछ होगा खास
यहां आने वाले लोग सिर्फ इतिहास नहीं देखेंगे, बल्कि उसे महसूस भी कर सकेंगे। म्यूजियम में VR गेमिंग एरीना, इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले, अवधी खानपान, संगीत, थिएटर और मशहूर चिकनकारी कला से जुड़ी खास प्रदर्शनियां भी होंगी।
लोकेशन, टाइमिंग और टिकट
यह संग्रहालय दुर्गा देवी मार्ग, हुसैनाबाद में ऐतिहासिक घंटाघर के सामने स्थित है। म्यूजियम रोज सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। यहां एंट्री फीस वयस्कों के लिए ₹100 और बच्चों के लिए ₹50 रखी गई है।
भारत की पहली शाही लग्जरी ट्रेन कौन सी है? यहां देखें 5 सबसे महंगी ट्रेने
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.