Optical Illusion: मेट्रो स्टेशन पर छिपी है ‘टिकट’, ढूंढने में थक जाएंगी आंंखें

Last Updated: May 8, 2026, 13:40 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें मेट्रो स्टेशन पर एक टिकट भी है, लेकिन कई लोग इसे ढूंढने में फेल हो गए हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरफ हमारे दिमाग और आंखों को भ्रमित करता है, तो दूसरी तरफ यह इन्हें तीव्र करने में भी मदद करता है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें भीड़भाड़ वाला मेट्रो स्टेशन दिया गया है।

भीड़ के बीच एक मेट्रो टिकट भी है, लेकिन कई लोगों की आंखें इसे ढूंढते-ढूंढते थक गईं। यदि आपके पास तेज नजरें हैं, तो आप यह चैलेंज स्वीकार कर सकते हैं और अगले 10 सेकेंड में इसका जवाब दे सकते हैं। 

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

आप इस तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में ऊपर की तरफ एक मेट्रो खड़ी है और नीचे सीढ़ियां उतकर दोनों तरफ दुकानें हैं। इन दुकानों पर यात्री खरीददारी के लिए खड़े हैं, जबकि कुछ यात्री सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। कुछ यात्रियों को मेट्रो का टाइम टेबल देखते हुए दिखाया गया है। वहीं, कुछ लोग मेट्रो स्टेशन के पहले फ्लोर पर मौजूद हैं। इन सभी के बीच एक टिकट भी गुम है, जिसे आपको ढूंंढना है।

परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें तस्वीर

आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह तस्वीर बहुत अधिक भ्रमित करती है और कई लोगों ने तस्वीर में टिकट ढूंढने में हार मान ली है। ऐसे में आप अपने दोस्तों और परिवार को यह चैलेंज दे सकते हैं, जो कि एक मजेदार चैलेंज है।

10 सेकेंड का समय खत्म

अब 10 सेकेंड का समय खत्म हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक मेट्रो टिकट को ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड से अतिरिक्त नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपी है टिकट

अब हम आपको मेट्रो टिकट की सही लोकेशन के बारे में बता देते हैं। आप तस्वीर में बाएं तरफ देखेंगे, तो पाएंगे कि दुकान के आगे खड़ी महिला के कपड़ों पर टिकट है। टिकट और कपड़े का रंग एक जैसा है, जिस वजह से लोग इसे जल्दी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इसे लाल रंग के घेरे में रखा है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 8, 2026, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News