भारत के सभी तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: May 8, 2026, 12:20 IST

भारत के मुख्य भूभाग पर कुल 9 राज्य हैं, जबकि 2 केंद्र शासित प्रदेश हैं। वहीं, देश की कुल तटरेख करीब 7516.6 किलोमीटर है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।

तट वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
तट वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यदि इनमें तटीय राज्यों की बात करें, तो इनकी कुल संख्या 9 है, जबकि 4 ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो कि समुद्र किनारे बसे हैं। राज्यों को दो हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है, जिनमें एक पश्चिम तट और दूसरा हिस्सा पूर्वी तट है। इस लेख में हम भारत के सभी तटीय राज्यों और केंंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट देखेंगे।

पश्चिमी तट वाले राज्य 

भारत के पश्चिमी तट वाले राज्य अरब सागर के किनारे बसे हुए हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

गुजरात

यह भारत का सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य है, जिसके पास कांडला बंदरगाह है, जो कि बहुत ही महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मुंबई और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट बंदरगाह स्थित हैं।

गोवा

गोवा भारत में सबसे कम जिले वाला राज्य है। वहीं, क्षेत्रफल के हिसाब से भी यह सबसे छोटा तटीय राज्य है, जो कि पर्यटन के लिए विश्वभर में जाना जाता है।

कर्नाटक

कर्नाटक दक्षिण के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि न्यू मंगलौर पोर्ट के लिए जाना जाता है।

केरल

केरल को भारत में मलयालम तट भी कहा जाता है, जो कि कोच्चि बंदरगाह के लिए प्रसिद्ध है।

पूर्वी तट के राज्य

पूर्वी तट वाले राज्य बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

पश्चिम बंगाल

यह राज्य हल्दिया बंदरगाह के साथ-साथ सुंदरबन डेल्टा के लिए भी जाना जाता है।

ओडिसा

ओडिसा का पारादीप बंदरगाह बहुत प्रसिद्ध है और इस तट को उत्कल तट भी कहा जाता है।

आंध्र प्रदेश

यह राज्य भारत का दूसरा सबसे लंबी तटीय सीमा वाला राज्य है। राज्य का विशाखापत्तनम बंदरगाह बड़ा और प्रमुख है।

तमिलनाडू

तमिलनाडू में तीन बड़े बंदरगाह हैं, जो कि इस प्रकार हैंः चेन्नई, एन्नोर और तूतीकोरिन। 

तटीय केंद्र शासित प्रदेश 

-दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली (पश्चिमी तट)

-पुडुचेरी (पूर्वी तट)

-लक्षद्वीप (अरब सागर में स्थित द्वीप समूह)

-अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (बंगाल की खाड़ी में स्थित - इसकी तटरेखा बहुत लंबी है)

क्या है आर्थिक महत्त्व

भारत के तट पर बसे इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का आर्थिक महत्त्व अधिक है। यहां से 95 फीसदी व्यापार समुद्र के जरिए होता है। इन क्षेत्रों से मछली पालन, समुद्री खनिज और अन्य संसाधन प्राप्त होता है। वहीं, पर्यटन के माध्यम से भी ये देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं।

पढ़ेंः भारत की पहली पेपरलेस अदालत कौन-सी है, जानें यहां


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 8, 2026, 12:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News