RailOne app: भारतीय रेलवे अपने डिजिटल टिकट सिस्टम को और आसान बनाने के लिए बड़ा बदलाव कर रहा है। खबर है कि UTSonMobile ऐप को 1 मार्च 2026 से बंद किया जाएगा और उसकी जगह नया RailOne सुपर ऐप इस्तेमाल किया जाएगा। पहले अनारक्षित टिकट के लिए अलग ऐप और रिजर्वेशन के लिए अलग प्लेटफॉर्म था, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी।
अब रेलवे सभी सेवाओं को एक ही ऐप में लाकर यात्रियों का अनुभव बेहतर बनाना चाहता है। UTS के कई फीचर पहले ही हटाए जा चुके हैं, इसलिए यूजर्स को RailOne पर शिफ्ट होने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि RailOne ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करें और प्रत्येक यात्रा पर 3% की बचत भी मिलती है।
Making rail travel smarter and simpler, the #RailOne App is your one-stop digital companion for rail services, real-time updates and passenger support. pic.twitter.com/ulBq46Wkly
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 16, 2026
RailOne सुपर ऐप क्या है
RailOne ऐप को जुलाई 2025 में CRIS ने लॉन्च किया था। यह UTS, IRCTC, Rail Madad जैसी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। इसमें रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस, ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, फूड ऑर्डर, रिफंड और शिकायत जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यूजर एक ही लॉगिन से सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है और UPI या R-Wallet से सुरक्षित पेमेंट कर सकता है।
RailOne ऐप में क्या है खास:
RailOne ऐप सिर्फ टिकट तक सीमित नहीं है। इसमें लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, सीट पर खाना ऑर्डर करना, रिफंड और Rail Madad से शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
| फीचर | डिटेल्स |
| टिकट प्रकार | आरक्षित (Reserved), अनारक्षित (Unreserved), प्लेटफॉर्म टिकट, तत्काल (Tatkal) |
| वेरीफाई | IRCTC/UTS लॉगिन, mPIN, बायोमेट्रिक, आधार |
| ऑप्शन | बर्थ/लोअर बर्थ विकल्प, क्विक बुक सुविधा |
| लाइव अपडेट | ट्रेन लाइव स्टेटस, PNR स्थिति, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म लोकेटर |
| बुकिंग | “My Bookings” में फिल्टर, रद्दीकरण (Cancellation) विकल्प |
| फूड | e-Catering (शाकाहारी/जैन विकल्प), R-Wallet रिफंड, बायोमेट्रिक भुगतान |
| हेल्प | Rail Madad शिकायत सेवा, कुली बुकिंग, लास्ट-माइल टैक्सी सुविधा |
| भाषाएँ | अंग्रेज़ी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाएँ |
RailOne ऐप Android और iOS पर मुफ्त उपलब्ध है.
RailOne ऐप कैसे करें डाउनलोड
RailOne ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। सर्च करें – “Rail One - Indian Railways Super App” और इंस्टॉल पर क्लिक करें।
लॉगिन के लिए आप IRCTC या UTS अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं या मोबाइल नंबर से OTP द्वारा नया अकाउंट बना सकते हैं। इसमें मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और एंड-टू-एंड सिक्योरिटी भी मिलती है।
-
Google Play Store या Apple App Store खोलें।
-
सर्च करें – “Rail One – Indian Railways Super App.”
-
आधिकारिक ऐप चुनकर Install/Get पर टैप करें।
-
ऐप खोलें और IRCTC/UTS आईडी या मोबाइल OTP से लॉगिन करें
टिकट बुकिंग का तरीका
RailOne से आप अनारक्षित और आरक्षित दोनों टिकट बुक कर सकते हैं। अनरिजर्व टिकट के लिए “Book Ticket” में जाकर स्टेशन चुनें, क्लास सेलेक्ट करें और UPI या वॉलेट से भुगतान करें। रिजर्व टिकट के लिए “Plan My Journey” में ट्रेन, तारीख और कोटा चुनकर टिकट बुक किया जा सकता है। बुकिंग के बाद ई-टिकट और QR कोड तुरंत मिल जाते हैं, जिससे सफर आसान हो जाता है।
Book unreserved tickets through the RailOne App and enjoy 3% savings on every journey. Be a #ResponsibleRailYatri by choosing digital services, following safety norms and supporting smooth rail operations. pic.twitter.com/lEQpkwyHs0
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 29, 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation