Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें पहला चरण 23 अप्रैल को है। इसमें 1478 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
हालांकि, इनमें से कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनका भाग्य पहले ही मेहरबान है। इनमें जंगीपुर से जाकिर हुसैन सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिनकी कुल संपत्ति 133 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं, सबसे गरीब उम्मीदवार रुबिया बेगम हैं, जिनके पास सिर्फ 500 रुपये की संपत्ति है। इस लेख में हम पश्चिम बंगाल के सबसे अमीर और गरीब के साथ सबसे युवा उम्मीदवारों के बारे में जानेंगे।
35 उम्मीदवारों के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में 35 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 10 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज की गई है। वहीं, 46 उम्मीदवारों के पास 5 से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि 228 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास 1 से 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
ये आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (ADR) और पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच (WBEW) के एक विश्लेषण में सामने आए हैं। एडीआर ने पहले चरण के 1,475 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण करके इन आंकड़ों को निकाला है।
दूसरे नंबर पर आता है इनका नाम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जाकिर हुसैन के बाद सबसे अमीर उम्मीदवार बरजोरा से गौतम मिश्रा का नाम आता है। उनके पास 105 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, दुर्गापुर पश्चिम से कवि दत्ता 72 करोड़ रुपये के साथ इस लिस्ट में टॉप में शामिल हैं।
पार्टीवाइज औसतन कौन है अमीर
यदि बीजीपी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति देखें, तो यह 2.5 करोड़ रुपये तक है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2 करोड़ रुपये और CPIM के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 92 लाख रुपये है।
सबसे गरीब उम्मीदवार कौन है
पश्चिम बंगाल चुनाव में जहां एक तरफ सबसे अमीर उम्मीदवार सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ सबसे गरीब उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा गर्म है। इस लिस्ट में
दुर्गापुर पूर्व से आम जनता उन्नयन पार्टी की रुबिया बेगम टॉप पर हैं। उनकी कुल संपत्ति सिर्फ 500 रुपये है। उनके बाद दूसरे स्थान पर एसयूसीआई की सुश्रिता सरेन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 700 रुपये है। वहीं, जशोदा बर्मन 924 रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो 23 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले लंबित हैं, जबकि 20 फीसदी पर गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं।
सबसे युवा उम्मीदवार कौन है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में डमडम उत्तर से सीपीआई(एम) से दीप्सिता धर सबसे युवा उम्मीदवार हैं। वह सिर्फ 32 वर्ष की हैं, जो कि बंगाल के चुनावी रण में उतरी हैं।