T20 इंटरनेशनल के एक ही मैच में सबसे अधिक रन का खिताब किस खिलाड़ी के नाम है, जानें यहां

Last Updated: Mar 2, 2026, 17:12 IST

टी20 इंटरनेशनल में अलग-अलग खिलाड़ियों ने विभिन्न रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक ही मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए हैं और वह किस टीम से है? आपको बता दें कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से है। 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट

टी20 इंटरनेशनल मैच में हमें अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम अलग-अलग रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक ही मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम है।

उन्होंने एक ही मैच में 76 गेंदों में 172 रन की पारी खेली थी, जो कि अब तक की सबसे यादगार पारी रही है। फिंच ने यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। इस लेख में हम एरोन फिंच और उनके रिकॉर्ड से जुड़े दिलचस्प तथ्यों को जानेंगे।

कब बनाया था रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही दिन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कुल 76 गेंदों में 172 रन बनाए थे, जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 

कितने चौके और कितने छक्के 

एरोन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी यादगार पारी में 16 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 226.31 रहा था।

तोड़ा था अपना रिकॉर्ड

एरोन फिंच ने साल 2018 में 172 रन का रिकॉर्ड बनाकर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। दरअसल, उन्होंने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन बनाए थे, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड था। 

172 में से 124 थे बाउंड्री रन

एरोन फिंच द्वारा खेले गए इंटरनेशनल मैच की धुआंधार पारी में कुल 172 रनों में से 124 रन बाउंड्री रन थे, जबकि बाकी वाइड और रनिंग रन थे। उन्होंने डी आर्सी शॉर्ट के साथ 223 रनों की भागीदरी की थी, जो कि टी20 में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। फिंच की इस दमदार पारी ने क्रिकेट प्रशंसकों को दातों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया था।  

हिट-विकेट हुए थे एरोन फिंच

इस मैच में हैरान करने वाली बात यह है कि फिंच आउट नहीं हुए थे, बल्कि हिट-विकेट हुए थे। मैच के अंतिम ओवर मुजरबानी के पास था। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद डाली, जिस पर फिंच शॉट मारना चाह रहे थे, लेकिन इस बीच उनका पैर गलती से स्टंप्स से टकरा गया, जिससे वह हिट-विकेट हो गए थे।

क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि यदि वह मैच में टिके रहते, तो वह शायद टी20 का पहला दोहरा शतक भी बना पाते। यदि ऐसा होता, तो यह क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा पल होता।

पढ़ेंः टी20 में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे अधिक रन का खिताब, यहां जानें


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 17:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News