IND vs ENG 1st ODI: रोहित-कोहली की वापसी, बुमराह भी लौटे; प्लेइंग 11 में किसे मिलेगा मौका? देखें मैच की हर एक डिटेल्स

Last Updated: Jul 14, 2026, 11:35 IST

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जायेगा। देखने वाली बात यह है कि आज भारत किस प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाला है। 

India Vs England: कब और कहां खेला जाएगा मैच?
India Vs England: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

India Vs England 1st ODI: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज में जित के साथ ट्रैक पर लौटने की तैयारी में है। दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी कप्तान शुभमन गिल के लिए राहत भरी खबर है। 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 14 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

‘रो-को’ की वापसी का मिलेगा फायदा 

इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी है। दोनों दिग्गज बल्लेबाज एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे। विराट कोहली पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे।

शानदार शुरुआत की उम्मीद में टीम इंडिया 

टीम इंडिया के लिए यह सीरीज सिर्फ जीत का मौका नहीं, बल्कि अपनी लय हासिल करने का भी अवसर है। हाल के टेस्ट और T20 नतीजों के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पर भी नजरें होंगी। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि वनडे अभियान की शुरुआत दमदार जीत के साथ हो।

इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान  

वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड ने मुकाबले से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। इंग्लिश टीम अभी भी डकेट के लिए एक ओपनिंग पार्टनर की तलाश में है और इस सीरीज में बेथेल के प्रदर्शन पर खास नजर होगी।

India Vs England: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे

तारीख: 14 जुलाई (मंगलवार)

वेन्यू: एजबेस्टन, बर्मिंघम

टॉस: दोपहर 3:00 बजे (IST)

मैच टाइम: दोपहर 3:30 बजे (IST)

भारत में कहां देखें सकेंगे लाइव मैच?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा, जबकि JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर एक्टिव सब्सक्रिप्शन के साथ इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

कैसी दिखती है दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 14, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News