JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026: जम्मू एंड कश्मीर हाई कोर्ट जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026: जम्मू एंड कश्मीर हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026: जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jkhighcourt.nic.in पर जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दिनांक 19 जुलाई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट की जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट की जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
| जम्मू एंड कश्मीर जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र) और दो रंगीन पासपोर्ट साइज आकार के फोटो साथ जरूर लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री करने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से तकरीबन एक घंटे या 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इससे वेरिफिकेशन में कोई परेशानी नहीं आती। गेट बंद होने के बाद एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट |
| पद का नाम | जूनियर असिस्टेंट |
| विज्ञापन संख्या | 02 of 2025/RR/RC |
| परीक्षा की तिथि | 19 जुलाई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 14 जुलाई 2026 |
| लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | jkhighcourt.nic.in |
JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले जम्मू एंड कश्मीर कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट jkhighcourt.nic.in पर जाएं। होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन को ओपन करें।
-
JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। -
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
JK High Court Junior Assistant Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा का एडमिट कार्ड में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
पिता/माता का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन
-
एप्लीकेशन नंबर
-
जन्म तिथि
-
कैटेगरी
-
फोटो
-
सिग्नेचर
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा का समय और शिफ्ट
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
महत्वपूर्ण निर्देश
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.