COMEDK 2026 Mock Seat Allotment SOON, @comedk.org : मॉक राउंड सीट अलॉटमेंट आज शाम 4 बजे, यहां से पाएं Direct Link
COMEDK UGET Counselling 2026 मॉक राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट आज COMEDK द्वारा 4 बजे तक जारी किया जा सकता है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट को देखने और डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स को यहां से पढ़े। साथ ही, जानें रिजल्ट आने के बाद आगे क्या कर सकते हैं।
COMEDK Mock Seat Allotment 2026: द कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेस ऑफ कर्नाटक (COMEDK) द्वारा आज यानी 14 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर COMEDK UGET 2026 Mock Seat Allotment का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
13 जुलाई को खत्म हुए मॉक सेलेक्शन प्रक्रिया में इंजीनियरिंग और वास्तुकला वाले सब्जेक्ट्स को चुनें छात्रों का पूरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश प्रोसेस पूरा हो चुका है, वे छात्र अब Seat Allotment Result को देखने के लिए COMEDK की एकल-विंडो काउंसलिंग वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें।
Is this the final seat for the mock allotment?
छात्रों को बता दें, यह मॉक अलॉटमेंट कोई फाइनल सीट नहीं होती है, यह एक ‘ट्रायल रन’ या एक तरह से रिहर्सल की तरह होती है, जिससे छात्रों को अपनी रैंक के अनुसार एक अंदाजा लग जाता है।
COMEDK 2026 Counselling Schedule Round 1 Highlights
COMEDK 2026 का मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट आने के बाद छात्रों को प्राथमिकताओं को बदलने के लिए बेहद कम समय मिलता है। साथ ही, राउंड 1 की इस काउंसलिंग के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| काउंसलिंग इवेंट | महत्वपूर्ण डिटेल्स |
| मॉक अलॉटमेंट जारी होने की डेट | 14 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे) |
| चॉइस एडिटिंग की विंडो | 14 जुलाई (शाम 4:00 बजे) से 16 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) |
| राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 17 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे) |
| फीस भुगतान और निर्णय लेने की अवधि | 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 (शाम 4:00 बजे तक) |
| अलोटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग करने का समय | 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) |
| सीट कैंसिलेशन की सुविधा | 17 जुलाई से 22 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) |
COMEDK मॉक राउंड अलॉटमेंट क्या है?
मॉक राउंड अलॉटमेंट एक तरह से सीट अलॉटमेंट से पहले आयोजित किए जाने वाली एक एकसरसाइज होती है, जिसमें सभी छात्र एंट्रेंस एग्जाम रैंक और मॉक चॉइस फिलिंग के दौरान प्राथमिकताओं के आधार पर लिस्ट तैयार की जाती है।
चॉइस एडिटिंग 2026 डिटेल्स
स्मार्ट चॉइस फिलिंग इंफोर्मेशन: इस साल COMEDK काउंसलिंग में कुल 24,576 इंजीनियरिंग सीटें मौजूद है, जिसके रिजल्ट के लिए छात्र इंतेजार कर रहे है।
छात्रों को इस प्रोसेस के लिए 14 से 16 जुलाई तक के बीच सारी भरी हुई चॉइसेज को री-ऑर्डर करने, नई चॉइसेज को जोड़ने और हटाने का पूरा टाइम दिया जाएगा। साथ ही, यदि किसी छात्र को इस मॉक अलॉटमेंट के रिजल्ट में कॉलेज प्राप्त नहीं होता है, तो वह अपनी रैंक के कॉलेज को चुन सकते हैं। साथ ही, उसे लिस्ट में जोड़ सकते हैं।
How to check the allotment for the COMEDK UGET mock round?
छा्त्र आज COMEDK UGET Mock Round 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. COMEDK के ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें।
2. कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
3. फिर, मॉक राउंड अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
4. अलॉटेड कॉलेज की लिस्ट को देखें।
5. सभी लिस्ट को डाउनलोड कर लें।
6. फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
मॉक अलॉटमेंट के बाद क्या करें?
1. मॉक अलॉटमेंट फाइनल नहीं है?
छात्रों को बता दें यह मॉक अलॉटमेंट राउंड का रिजल्ट केवल सांकेतिक यानी इंडिकेटर जैसा होता है। साथ ही, फाइनल राउंड 1 अलॉटमेंट का रिजल्ट छात्रों के लिए 17 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
2. डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
यदि किसी छात्र को फाइनल राउंड में सीट मिल जाती है, तो वह एडमिशन प्रोसेस में शामिल होने के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की फाइल को तैयार रखें। ऐसा करने से छात्रों को रिपोर्टिंग के समय किसी भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, छात्र डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट को यहां से देखें।
- COMEDK रैंक कार्ड
- 10th/12th मार्कशीट
- आईडी प्रूफ
COMEDK 2026 Mock Seat Allotment Result की जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। साथ ही, यहां बनें रहें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.