FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर चार टीमें, गोल्डन बूट की रेस में शामिल है ये 5 खिलाड़ी

Last Updated: Jul 14, 2026, 13:32 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है, जहां दुनिया की टॉप 4 रैंक वाली टीमें आपस में मुकाबला करती हुई नजर आ रही है, पहला सेमीफाइनल स्पेन और फ्रांस के बीच और दूसरे सेमी फाइनल में अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होने जा रहा है। 

गोल्डन बूट की रेस में एम्बाप्पे और मेसी की टक्कर
गोल्डन बूट की रेस में एम्बाप्पे और मेसी की टक्कर

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ चार टीमें बची हैं और सेमीफाइनल मुकाबले यह तय करेंगे कि विश्व फुटबॉल का नया चैंपियन बनने की दौड़ में कौन-सी दो टीमें फाइनल का टिकट हासिल करेंगी। वहीं दूसरी ओर, गोल्डन बूट की रेस भी बेहद दिलचस्प हो गई है, जहां हर गोल खिलाड़ियों की किस्मत बदल सकता है। खेल में रूचि रखने वाले जागरण जोश के पाठक यहां फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लेटेस्ट अपडेट देख सकते है।

France vs Spain: स्पेन और फ्रांस के बीच महामुकाबला 

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में स्पेन और फ्रांस आमने-सामने होंगे। लगभग 20 साल बाद दोनों टीमें फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। स्टैट्स में दोनों टीमों की ताकत लगभग बराबर मानी जा रही है, इसलिए मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है। 

एम्बाप्पे को रोकने की होगी चुनौती

मैच से पहले बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। फ्रांस के हेड कोच डिडिएर डेशां ने मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन को इस मुकाबले का प्रबल दावेदार बताया है। वहीं स्पेन के खिलाड़ी भी टूर्नामेंट के सबसे सफल गोलस्कोरर किलियन एम्बाप्पे को रोकने की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Argentina vs England: अर्जेंटीना और इंग्लैंड की ऐतिहासिक टक्कर

दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना का सामना इंग्लैंड से होगा। फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में शामिल यह मुकाबला एक बार फिर दुनिया भर के प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा।

बता दें कि यह मैच अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा स्थित मर्सिडीज बेंज स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2026 का यह इस स्टेडियम में खेला जाने वाला आखिरी मैच होगा।

गोल्डन बूट की रेस में एम्बाप्पे और मेसी की टक्कर

वर्ल्ड कप के साथ-साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बूट अवार्ड की रेस भी बेहद रोमांचक हो चुकी है।

फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 8-8 गोल के साथ संयुक्त रूप से सबसे टॉप हैं। हालांकि, टाई-ब्रेकर में एम्बाप्पे बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं क्योंकि उनके नाम 3 असिस्ट हैं, जबकि मेसी ने 2 गोल असिस्ट किए हैं। 

रेस में और भी नाम है शामिल 

नॉर्वे के स्टार फॉरवर्ड प्लेयर एर्लिंग हालैंड 7 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंघम 6-6 गोल के साथ अभी भी रेस में बने हुए हैं और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर बाजी पलट सकते हैं। 

गोल्डन बूट की रेस में कौन कहां 

किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस):  8 गोल, 3 असिस्ट

लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना):  8 गोल, 2 असिस्ट

एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे):  7 गोल (टीम बाहर)

हैरी केन (इंग्लैंड):  6 गोल, 1 असिस्ट

जूड बेलिंघम (इंग्लैंड):  6 गोल, 1 असिस्ट

रोमांचक मोड़ पर फीफा वर्ल्ड कप 2026

अब नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। एक ओर टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी, तो दूसरी ओर स्टार खिलाड़ी गोल्डन बूट जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आने वाले दोनों मुकाबले रोमांच, रिकॉर्ड और इतिहास से भरपूर होने की उम्मीद है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 14, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News