RSCIT Admit Card 2026 Link: rkcl.vmou.ac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Last Updated: Jul 14, 2026, 12:52 IST

RSCIT Admit Card 2026 OUT: राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) ने राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी' परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल rkcl.vmou.ac.in से RSCIT 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

RSCIT Admit Card 2026 OUT
RSCIT Admit Card 2026 OUT

RSCIT Admit Card 2026 OUT: राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) और वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा चक्र के लिए RSCIT एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। 19 जुलाई 2026 (फेज 1) और 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली RSCIT परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल rkcl.vmou.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID) ले जाना अनिवार्य होगा। 

RKCL RSCIT Admit Card 2026 हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में RKCL RSCIT एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।  

परीक्षा का नाम

राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RSCIT) परीक्षा 2026

संचालक संस्थान का नाम

राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) एवं वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

13 जुलाई 2026 

परीक्षा तिथि

  • 19 जुलाई 2026 (फेज 1) 

  • 2 अगस्त 2026 (फेज-2)

एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड

ऑनलाइन

डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण

लर्नर कोड / रजिस्ट्रेशन नंबर

आधिकारिक वेबसाइट

rkcl.vmou.ac.in

वैकल्पिक आधिकारिक वेबसाइट

vmou.ac.in

RSCIT Admit Card 2026 Download Link

RSCIT एडमिट कार्ड 2026 लिंक ऑफिशियल पोर्टल rkcl.vmou.ac.in पर उपलब्ध है।  उम्मीदवार अपने लर्नर कोड (Learner Code), रोल नंबर या अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है।

RSCIT Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

VMOU RSCIT Admit Card Link

यहां क्लिक करें

RKCL RSCIT एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षार्थी नीचे दिए आसान चरणों की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले RKCL की आधिकारिक वेबसाइट rkcl.vmou.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर RSCIT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लर्नर कोड/रोल नंबर या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका RSCIT Hall Ticket PDF दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

RSCIT एडमिट कार्ड 2026 पर दी गई जानकारी?

RSCIT एडमिट कार्ड 2026 में छात्र का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। यदि किसी जानकारी में गलती हो तो तुरंत अपने RKCL सेंटर या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

RSCIT परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 14, 2026, 12:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News