भारत का पहला हिमालयी राज्य, जिसका 1971 में हुआ था गठन
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी की अपनी-अपनी भौगोलिक विशेषताएं हैं। इस कड़ी में यहां एक ऐसा राज्य भी है, जिसे देश का पहला हिमालयी राज्य होने का दर्जा प्राप्त है। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी भौगोलिक विशेषताएं हैं। इनमें से कुछ राज्य हिमालय की गोद में बसे हुए हैं, जो कि अपने ठंडे वातावरण के साथ-साथ सुंदर प्राकृतिक नजारों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में यहां एक राज्य ऐसा भी है, जिसे देश का पहला हिमालयी राज्य होने का दर्जा प्राप्त है। कौन-सा है यह राज्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत में कुल कितने हिमालयी राज्य हैं
सबसे पहले हम भारत के कुल हिमालयी राज्यों के बारे में जान लेते हैं। नीति आयोग और भारतीय हिमालयी क्षेत्र के आधिकारिक वर्गीकरण के अनुसार, भारत में कुल 13 हिमालयी प्रशासनिक इकाइयां मौजूद हैं, जिनमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
भारत का पहला हिमालयी राज्य कौन-सा है
भारत का पहला हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश है। यह न केवल भारत का पहला पूर्ण हिमालयी राज्य है, बल्कि यह अपनी यूनिक भौगोलिक स्थिति, राजनीतिक इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है।
किस-किस से साझा करता है सीमा
पश्चिमी हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश उत्तर में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पूर्व में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड और दक्षिण-पश्चिम में पंजाब व हरियाणा से अपनी सीमा साझा करा हुआ है। इसके अलावा, यह उत्तर प्रदेश से भी अपनी सीमा साझा करता है।
कब हुआ था राज्य का गठन
आजादी के बाद चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर जैसी 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश नाम का एक प्रांत बनाया गया। यही वजह है कि प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को 'हिमाचल दिवस' मनाया जाता है। 1951 में इसे Part-C राज्य और फिर 1956 के राज्य पुनर्गठन आयोग के तहत केंद्र शासित प्रदेश UT बनाया गया।
हालांकि,1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और लाहुल-स्पीति को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया, जिससे इसका आकार दोगुना हो गया। इसके बाद भारतीय संसद द्वारा 'हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम 1970' पारित किया गया और 25 जनवरी 1971को यह भारत का 18वां पूर्ण राज्य बन गया। आपको बता दें कि डॉ. यशवंत सिंह परमार राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे।
तीन श्रेणियों में बंटा है हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है। यह दक्षिण से उत्तर की ओर 3 मुख्य हिमालयी श्रेणियों में बंटा हुआ है:
शिवालिक श्रेणी: निचले पहाड़ी क्षेत्र, जिसकी ऊंचाई 350 से 1,500 मीटर है, जैसे सिरमौर, सोलन, ऊना और हमीरपुर।
धौलाधार और पीर पंजाल: मध्य क्षेत्र, जिसकी ऊंचाई 1,500 से 4,500 मीटर है, जिसमें कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला का बड़ा हिस्सा आता है।
जंस्कार श्रेणी: उच्च हिमालयी और शीत मरुस्थलीय क्षेत्र, जो कि 4,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर है, जिसमें लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिले शामिल हैं। हिमाचल की प्रमुख नदियों में चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज और यमुना है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.