SSC JHT Admit Card 2026: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड जल्द जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 5, 2026, 13:03 IST

SSC JHT Admit Card 2026 Sarkari Result: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC JHT Admit Card 2026 Sarkari Result
SSC JHT Admit Card 2026 Sarkari Result

SSC JHT Admit Card 2026 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कुल 303 रिक्त पदों को भरना चाहता है। परीक्षा 08 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है। 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

SSC JHT Admit Card 2026 Download Link 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द जारी 

SSC JHT Admit Card 2026 Download - हाइलाइट्स 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के सलेक्शन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दूसरे चरण में ट्रांसलेशन और लेखन शामिल है। सलेक्शन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) 

रिक्त पदों की संख्या

303

परीक्षा का नाम 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026

परीक्षा की तिथि 

08 सितंबर 2026  

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द  

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

SSC gov in Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Login or Register' सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। 

  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद SSC JHT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

SSC JHT Admit Card 2026 Release Date डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम सेंटर पर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम साथ लेकर न जाएं। इन चीजों की एंट्री नहीं होगी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 5, 2026, 12:15 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News