BPCL Admit Card 2026 OUT: टेक्नीशियन और ऑपरेटर के 154 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 12 सितंबर को
BPCL Non-Management Admit Card 2026 OUT: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने नॉन-मैनेजमेंट पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी जो 12 सितंबर को होने वाली CBT परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPCL Non-Management Admit Card 2026 OUT: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने आधिकारिक तौर पर नॉन-मैनेजमेंट पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत प्रोसेस टेक्नीशियन, प्रोसेस ऑपरेटर, टेक्नीशियन (मैकेनिकल) और टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के कुल 154 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।
BPCL Admit Card 2026 Download Link
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.com पर हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। 12 सितंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे आर्टिकल में दिया गया है।
| BPCL Non-Management Admit Card 2026 Link |
BPCL एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में बीपीसीएल नॉन-मैनेजमेंट पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
| कंपनी का नाम | भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) |
| भर्ती का नाम | BPCL नॉन-मैनेजमेंट भर्ती 2026 |
| विज्ञापन संख्या | BPCL.HR.ER.03.NMGT.RECT |
| कुल पद | 154 |
| पद | प्रोसेस टेक्नीशियन, प्रोसेस ऑपरेटर, टेक्नीशियन (मैकेनिकल), टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) |
| परीक्षा तिथि | 12 सितंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bharatpetroleum.com |
BPCL Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
BPCL एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को सबसे पहले BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती या करियर सेक्शन में जाकर संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके एग्जाम में शामिल होने के लिए प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लेकर जाएं। इसके साथ आवश्यक पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज भी रखें। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को परीक्षा से पहले ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
BPCL Non-Management Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट (SPT), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.