SSC Stenographer Admit Card 2026: एसएसएसी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 5, 2026, 13:23 IST

SSC Stenographer Admit Card 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC Stenographer Admit Card 2026
SSC Stenographer Admit Card 2026

SSC Stenographer Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर ग्रुप-सी और ग्रुप-डी एसएससी स्टेनोग्राफर  परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कुल 1275 रिक्त पदों को भरना चाहता है। परीक्षा 09 सितंबर से 15 सितंबर 2026 को तीन शिफ्ट में आयोजित की जानी है।

एसएसएसी स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।   

SSC Stenographer Admit Card 2026 Download 

एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द जारी 

SSC Stenographer Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के सलेक्शन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दूसरे चरण में स्किल टेस्ट होगा। सलेक्शन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

स्टेनोग्राफर 

रिक्त पदों की संख्या

1275

परीक्षा का नाम 

एसएसएसी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026

परीक्षा की तिथि 

09 सितंबर से 15 सितंबर 2026

शिफ्ट 

पहली शिफ्ट - सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक 

दूसरी शिफ्ट - दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक 

तीसरी शिफ्ट - शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द  

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

SSC Stenographer Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Login or Register' सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। 

  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद SSC Stenographer Admit Card 2026  लिंक पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

SSC Stenographer Admit Card 2026 Sarkari Result डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम सेंटर पर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम साथ लेकर न जाएं। इन चीजों की एंट्री नहीं होगी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 5, 2026, 13:23 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News