UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026 जारी हुआ, इस लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: Sep 5, 2026, 11:18 IST

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026: कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग परीक्षा के लिए यूपी कोऑपरेटिव बैंक का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो 7 से 8 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी कोऑपरेटिव बैंक कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026 जारी हुआ।
UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026 जारी हुआ।

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने आज, 5 सितंबर 2026 को विभिन्न पदों के लिए यूपी कोऑपरेटिव बैंक का एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर अपना यूपी कोऑपरेटिव बैंक कॉल लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026 हाइलाइट्स

यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। इसमें परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में सभी जानकारी चेक कर लें और इसके साथ वैध फोटो आईडी जरूर ले जाएं। परीक्षा 7 और 8 सितंबर 2026 को होगी। उम्मीदवार समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।

परीक्षा आयोजित करने वाली बैंक का नाम

उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB)

परीक्षा का नाम

संयुक्त सहकारी बैंकिंग, गैर-बैंकिंग एवं तकनीकी सेवा परीक्षा 2026

पदों के नाम

क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट, इंजीनियर एवं अन्य विभिन्न पद

कुल रिक्त पद

2,085

परीक्षा की तारीख

7 और 8 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड तिथि

5 सितंबर 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

upcisb.upsdc.gov.in

यूपी कोऑपरेटिव बैंक कॉल लेटर 2026 डाउनलोड लिंक 

यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 लिंक Active हो गया है। अभ्यर्थी Registration Number/Roll Number और Password/DOB की मदद से अपना Call Letter डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए इस लेख में नीचे कॉल लेटर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया है।

UPCISB UP Cooperative Bank Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

UP Cooperative Bank Exam Date and Shift Timings 2026 क्या है?

यूपी कोऑपरेटिव बैंक की परीक्षा 7 और 8 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। अभ्यर्थी यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा तिथि और शिफ्ट की विस्तृत जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा तिथि

शिफ्ट

परीक्षा का समय

पद

7 सितंबर 2026

शिफ्ट 1

सुबह 8:35 बजे से 10:35 बजे तक

मैनेजर

7 सितंबर 2026

शिफ्ट 2

दोपहर 12:35 बजे से 2:35 बजे तक

असिस्टेंट/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लेरिकल स्टाफ)

7 सितंबर 2026

शिफ्ट 3

शाम 4:05 बजे से 6:05 बजे तक

जूनियर मैनेजर

8 सितंबर 2026

शिफ्ट 1

सुबह 8:35 बजे से 10:35 बजे तक

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)

8 सितंबर 2026

शिफ्ट 2

दोपहर 12:35 बजे से 2:35 बजे तक

असिस्टेंट/टाइपिस्ट

UPCISB यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

UPCISB UP कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप UPCISB बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर UP Cooperative Bank Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें। 

  • फिर लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • अंत में कैप्चा कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 5, 2026, 11:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News