BOB SO Recruitment 2026 Notification Out: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पोस्ट के लिए जानें कब तक करें अप्लाई
Bank of Baroda SO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के अंदर वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पोस्ट पर नियमित भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
BOB SO Recruitment 2026 Apply Online bankofbaroda.bank.in: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda-BOB) ने एक शानदार अवसर की घोषणा की है। बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (Specialist Officers - SO) के कुल 1100 पोस्ट पर नियमित आधार पर भर्ती के लिए ऑफिशियल अधिसूचना (Advt No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17) जारी कर दी गई है।
इस भर्ती अभियान के अंदर 1,000 पोस्ट वेल्थ एग्जीक्यूटिव (Wealth Executive - JMG/S-I) और 100 पोस्ट क्रेडिट एनालिस्ट (Credit Analyst-C&IC - MMG/S-II) के लिए रखे गए हैं। योग्य छात्र बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर 4 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
BOB SO Recruitment 2026: मुख्य डिटेल्स और डेट्स
छात्र BOB SO Recruitment 2026 Notification के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| भर्ती निकाय | बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) |
| विज्ञापन संख्या | BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17 |
| पोस्ट का नाम | Specialist Officer (Wealth Executive & Credit Analyst) |
| कुल वैकेंसी | 1,100 पोस्ट (1000 Wealth Executive + 100 Credit Analyst) |
| रजिस्ट्रेशन की शुरू डेट | 04 सितंबर 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 24 सितंबर 2026 |
| आयु सीमा (01.09.2026 तक) | 21 साल से 33 साल (पदानुसार) |
| रजिस्ट्रेशन फीस | 850 (Gen/OBC/EWS) / 175 (SC/ST/PwBD) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
BOB SO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का लिंक
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में एसओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर, 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक का उपयोग करके इन पदों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं:
| BOB SO भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक |
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ
बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। नीचे बीओबी एसओ भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिस का पीडीएफ दिया गया है:-
| बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती 2026 ऑफिशियल नोटिस |
BOB SO Recruitment 2026 Eligibility Criteria
-
वेल्थ एग्जीक्यूटिव (Wealth Executive - 1000 पोस्ट):
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री। (मैनेजमेंट/एमबीए में पीजी डिप्लोमा धारकों को वरीयता)।
- अनुभव: बैंक, ब्रॉकिंग, सिक्योरिटीज या एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में वेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री में कम से कम 2 साल का अनुभव।
- आयु सीमा: 22 से 33 साल।
-
क्रेडिट एनालिस्ट (Credit Analyst - 100 पोस्ट):
- शैक्षणिक योग्यता: स्नातक की डिग्री के साथ CA (Chartered Accountant) उत्तीर्ण।
- अनुभव: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (Scheduled Commercial Bank) में कम से कम 1 साल का अनुभव।
- आयु सीमा: 21 से 33 साल।
BOB SO 2026 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- होमपेज के फुटर में ‘Careers’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘Current Opportunities’ में जाकर "Recruitment of Specialist Officers (Advt No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17)" लिंक का चयन करें।
- ‘Apply Online’ पर क्लिक कर अपनी मूलभूत जानकारी फिल करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बायोडाटा (Resume) और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद सिस्टम-जनरेटेड रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यहां भी पढ़े: बिहार-पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें स्कूलों रहेंगे बंद या नहीं?
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.