UPTET Certificate 2026 OUT: पेपर 1 और पेपर 2 के सर्टिफिकेट जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Sep 7, 2026, 20:24 IST

UPTET Certificate 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 के सर्टिफिकेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सर्टिफिकेट पीडीएफ प्रारूप में प्राप्त कर सकते हैं। यूपीटेट सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

UPTET Certificate 2026 Direct Link यहां से प्राप्त करें
UPTET Certificate 2026 Direct Link यहां से प्राप्त करें

UPTET Certificate 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज 7 सितंबर 2026 को UPTET 2026 के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र (Certificate) जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि की मदद से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

5.71 लाख अभ्यर्थी हुए पास

UPTET 2026 के प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07% रहा। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में कुल 10,57,021 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें 7,59,513 कैंडिडेट्स सफल हुए। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 71.85% रहा।

परीक्षा स्तरकुल अभ्यर्थीसफल अभ्यर्थीसफलता प्रतिशत
प्राथमिक स्तर (पेपर 1) 7,13,648 5,71,435 80.07%
उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर 2) 10,57,021 7,59,513 71.85%

सभी पास उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट जारी

आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, सभी सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रमाण-पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

UPTET Certificate 2026 Download Link

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्र आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। पास परीक्षार्थी दिए गए सीधे लिंक पर जाकर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते हैं।

UPTET Certificate 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

UPTET सर्टिफिकेट 2026 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक से या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूपीटेट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर NOTICE Board सेक्शन में विo संo 01/2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक पर क्लिक करें। 

  3. लॉगिन विंडो पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ कैप्चा कोड दर्ज करें।

  4. Submit करने के बाद स्क्रीन पर आपका प्रमाण-पत्र दिखाई देगा।

  5. Certificate डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 19:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News