Rajasthan BSTC 4th Allotment List 2026: बीएसटीसी 4th अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट, Direct Link और स्टेप्स देखें
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) द्वारा राजस्थान बीएसटीसी (Pre-DeLED) 2026 की 4th सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। चुनें गए छात्रों को 16 सितंबर 2026 तक 13,555 बची फीस को जमा करके अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग करना होगा। छात्र अलॉटमेंट लेटर को ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Fourth Seat Allotment 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान प्री-डी.एल.एड. (BSTC) एग्जाम 2026 की 4th अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट आज 7 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर कुछ ही देर में जारी कर दी जाएगी। जिन छात्रों ने डीएलएड सिलेब्स में एडमिशन लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब अपने अलॉटमेंट स्टेटस और कॉलेज रिपोर्टिंग की डिटेल्स को वेबसाइट पर देख सकेंगे।
Rajasthan BSTC Fourth Seat Allotment 2026 कैसे देखें?
राजस्थान बीएसटीसी 2026 एग्जाम में शामिल हुए छात्र Rajasthan BSTC Fourth Seat Allotment 2026 को देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्मतिथि को फिल करें। फिर, काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्टर्ड छात्रों वेबसाइट पर जाना होगा।
BSTC 4th Allotment List 2026: मुख्य डिटेल्स और शेड्यूल
Rajasthan BSTC 4th Allotment List 2026 के लिए चुनें गए छात्रों के लिए फीस जमा कराने और शारीरिक रूप से कॉलेज में रिपोर्टिंग करने के लिए ऑफिशियल नोटिस और शेड्यूल जारी किया गया है। छात्र ये सभी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट और शेड्यूल |
| आयोजक संस्था | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा |
| 4th Allotment List जारी होने की डेट | 7 सितंबर 2026 |
| शेष फीस 13,555 जमा करने की अवधि | 7 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग | 7 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक |
| प्रोविजनल स्लिप प्राप्त करना | 7 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | predeledraj2026.com |
BSTC 4th Allotment List 2026 Schedule - यहां क्लिक करें
Rajasthan BSTC Seat Allotment 2026, Direct Link - यहां क्लिक करें (soon)
4th Seat Allotment List कैसे चेक करें?
अलॉटेड कॉलेज के स्टेट्स को देखने और प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. प्री-डी.एल.एड. की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए 'Check 4th Seat Allotment Status' या 'Print Allotment Letter' लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, अपनी काउंसलिंग आईडी, रोल नंबर, माता का नाम और जन्म तिथि को फिल करें।
4. डिटेल्स सबमिट करते ही स्क्रीन पर अलॉटमेंट कॉलेज का नाम दिखाई देगा।
5. यदि आपको सीट अलॉट हुई है, तो अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करें।
6. डाउनलोड करने के बाद छात्र एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
बीएसटीसी सीट आवंटन 2026 में इन डिटेल्स को चेक करें:-
BSTC 4th Allotment List 2026 जारी होते ही छात्र नीचे दी गई इन डिटेल्स को चेक करें।
1. छात्र का नाम
2. रजिस्ट्रेशन नंबर
3. रैंक
4. चुनें गए सिलेब्स
BSTC 4th Allotment List 2026 के बाद क्या होगा?
BSTC 4th Allotment List 2026 जारी होने के बाद छात्रों को सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स और राजस्थान बीएसटीसी प्री डीईएलएड फाइनल अलॉटमेंट फॉर्म संबंधित कॉलेज में जमा करने होंगे। फिर, छात्रों द्वारा जमा किए गए ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की जांच संबंधित कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा की जाएगी। यदि उनके ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स या प्रमाण पत्रों में कोई गलती पाई जाती है, तो छात्रों की सींट को रद्द कर दिया जाएगा।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.