CTET Application Form 2026: करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, ऐसे करें कब तक करें सकेंगे Correction

Last Updated: Sep 7, 2026, 19:43 IST

CTET Correction Window 2026 Opens: सीबीएसई द्वारा सीटीईटी फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन हो गई है जो 10 सितंबर तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी तय तिथियों में सुधार कर सकते हैं। पोर्टल बंद होने के बाद एग्जाम डेट की घोषणा की जा सकती है।

CTET Application Form 2026: करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, ऐसे करें कब तक करें सकेंगे Correction
CTET Application Form 2026: करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, ऐसे करें कब तक करें सकेंगे Correction

CBSE CTET 2026 Form Correction Last Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2026) के छात्रों के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो (Application Correction Window) आज यानी 7 सितंबर 2026 को फॉर्म में करेक्शन के लिए वेबसाइट पर विंड़ो को ओपन कर दिया गया है। 

CTET करेक्शन विंड़ो 2026 कब तक खुली रहेगी? 

जिन छात्रों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करते समय फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती कर दी है, तो वह 10 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल तौर से वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं।

सीबीएसई के अनुसार, पहले राउंड जो 11 मई से 10 जून 2026 तक रजिस्टर्ड करने वाले छात्रों के साथ-साथ हाल ही में दोबारा री-ओपन हुई विंडो में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र भी फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। यह री-ओपन वाली विंडो को 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक खोला गया था। परंतु, अब केवल करेक्शन विंडो को ओपन किया गया है, जिसमें किसी भी नए छात्र के रजिस्ट्रेशन को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।  

CTET September 2026 का एग्जाम कब होगा? 

CTET सितंबर 2026 का एग्जाम पहले 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाला था, परंतु, रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खुलने के कारण यह एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया है। अब, CTET सितंबर 2026 एग्जाम की नई डेट्स जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। 

सीटीईटी रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो लिंक 2026 और नोटिस

छात्र अपने पहले से जमा किए गए सीटीईटी फॉर्म में करेक्शन करना चहते हैं, वे नीचे दिए गए इस डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। साथ ही, इससे जुड़े नोटिस को भी देखें। 

CTET Application Correction Form 2026 

यहां क्लिक करें

CTET Application Form 2026 Notice 

यहां पढ़े

CTET 2026: करेक्शन शेड्यूल और मुख्य डिटेल्स 

छात्र CTET Application Form 2026 में करेक्शन करने और एग्जाम से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स और डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डिटेल्स एंड डेट्स 

आयोजक संस्था

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

करेक्शन विंडो ओपन डेट 

7 सितंबर 2026

फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 

10 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

CTET Exam Date 2026

जल्द घोषित की जाएगी

सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Slip)

एग्जाम डेट से 10–12 दिन पहले

ऑफिशियल पोर्टल

ctet.nic.in 

CTET 2026 Form में करेक्शन कैसे करें? 

CTET 2026 फॉर्म में करेक्शन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है। छात्र अपने-अपने फॉर्म में करेक्शन करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपनी डिटेल्स को सही कर सकते हैं। 

  1. सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Candidate Activity’ सेक्शन में जाएं।
  3. फिर, ‘Login: CTET SEP 2026 CORRECTION WINDOW’ लिंक पर क्लिक करें। 
  4. क्लिक करने के बाद छात्र एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करके पोर्टल को खोलें।
  5. फिर, जिस डिटेल्स जैसे नाम, माता/पिता का नाम, कैटेगरी, पेपर चॉइस, एग्जाम शहर, शैक्षणिक डिटेल्स में करेक्शन करना है, तो उसे करेक्ट करें।
  6. फिर, सभी डिटेल्स को चेक करने के बाद 'Submit' पर क्लिक करें। 
  7. अपडेटेड कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 19:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News