UPSC NDA 2 Exam 2026 की आज नोटिफिकेशन होगी जारी, upsc.gov.in से जल्द करें अप्लाई

Last Updated: May 20, 2026, 18:47 IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 20 मई 2026 को NDA II 2026 में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया जारी करने वाला है। छात्र लिंक एक्टिव होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। NDA 2 के एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित किए जा रहे है।

UPSC NDA 2 Exam 2026 की आज नोटिफिकेशन होगी जारी, upsc.gov.in से जल्द करें अप्लाई
UPSC NDA 2 Exam 2026 की आज नोटिफिकेशन होगी जारी, upsc.gov.in से जल्द करें अप्लाई

भारतीय सेना (Indian Army), नौसेना (Navy) या वायुसेना (Air Force) में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे छात्रों का इंतेजार अब कुछ देर में खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 20 मई 2026 को NDA 2 Exam 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन बस कुछ ही समय में शुरू हो जाएगी। छात्र UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। 

UPSC NDA II एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 9 जून 2026 निर्धारित की गई है। UPSC NDA II एग्जाम 13 सितंबर 2026 को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। साथ ही, सभी जानकारी जानने के लिए छात्र यहां दिए गए ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

UPSC NDA II एग्जाम 2026, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का लिंक - जल्द 

UPSC NDA II एग्जाम 2026 की इंपोर्टेंट डेट्स   

UPSC NDA II एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्र नीचे दी गई सभी डेट्स को देखें। साथ ही, सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 

20 मई 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

20 मई 2026

रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट

09 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

UPSC NDA 2 एग्जाम की डेट

13 सितंबर 2026 (रविवार)

UPSC NDA II एग्जाम 2026 का ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें 

UPSC NDA 2 रजिस्ट्रेशन की फीस 

  • General / OBC उम्मीदवार: ₹100
  • SC / ST / महिला उम्मीदवार / JCOs/NCOs के बच्चे: कोई शुल्क नहीं 
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन - नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI - के माध्यम से किया जा सकता है।

UPSC NDA 2 एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

UPSC NDA 2 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।  

सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

  1. अगर छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो One Time Registration (OTR) पोर्टल पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें।
  2. ओटीआर लॉगइन करने के बाद, "Latest Notification" टैब पर क्लिक करें।
  3. NDA II 2026 के लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को दो भागों में पूरा करें।
  4. अपनी फोटो, सिग्नेचर और फोटो आईडी प्रूफ स्कैन करके अपलोड करें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। 
  6. फिर, एग्जाम सेंटर का चुनाव करें।
  7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: 10वीं के बाद करियर में लगाए चार-चांद, इन 5 डिप्लोमा कोर्स से पाएं पक्की नौकरी

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News