IIM Rohtak IPMAT Result 2026 हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Last Updated: May 20, 2026, 19:00 IST

IIM रोहतक ने IPMAT 2026 का रिजल्ट आज 20 मई 2026 को घोषित कर दिया है। अब छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्र यहां से पाएं रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक।

IIM Rohtak IPMAT Result 2026 हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
IIM Rohtak IPMAT Result 2026 हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

IIM Rohtak IPMAT Result 2026 OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रोहतक ने IPMAT 2026 एग्जाम के रिजल्ट आज, 20 मई, 2026 को ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अब ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एंट्रेंस एग्जाम 10 मई 2026 को IIM रोहतक द्वारा आयोजित किया गया था। 

जो छात्र 10 मई, 2026 को आयोजित हुए 'इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट' (IPMAT) में शामिल हुए थे, वे अब संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट admission.iimrohtak.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक 

छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके छात्र अपने क्रेडेंशियल्स को फिल करके सीधे रिजल्ट देख पाएंगे। 

डायरेक्ट लिंक: IIM Rohtak IPMAT 2026 Result Portal

IPMAT Rohtak 2026: मुख्य डेट्स और कार्यक्रम

छात्र यहां नीचे दी गई टेबल से इस एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और रिजल्ट के लिंक को प्राप्त करने के लिए देख सकते हैं। 

इवेंट 

डेट्स 

IPMAT 2026 एग्जाम की डेट 

10 मई, 2026

रिजल्ट की घोषणा

20 मई, 2026 (आज जारी)

पर्सनल इंटरव्यू (PI) का आयोजन

जून 2026 का पहला/दूसरा हफ्ता

फाइनल सिलेक्शन लिस्ट 

जुलाई 2026 का दूसरा हफ्ता

नया शैक्षणिक सेशन शुरू

अगस्त 2026 का तीसरा हफ्ता

अपना IPMAT 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र IIM Rohtak IPMAT Result चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. IIM रोहतक की ऑफिशियल वेबसाइट iimrohtak.ac.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे "IPM Admission 2026-31 / Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड / जन्मतिथि फिल करनी होगी।

4. जानकारी भरने के बाद 'Login' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

6. इसे ध्यान से देखें, डाउनलोड करें। 

यहां भी पढ़े: UPSC NDA 2 Exam 2026 की आज नोटिफिकेशन जारी, upsc.gov.in से जल्द करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 19:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News