BRO Recruitment 2026: बीआरओ में ड्राफ्ट्समैन, टाइपिस्ट और ओईएम पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

Last Updated: May 20, 2026, 19:24 IST

BRO Recruitment 2026: सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 899 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू होंगे। 

BRO Recruitment 2026
BRO Recruitment 2026

BRO Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bro.gov.in पर विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), ऑपरेटर कम्यूनिकेशन, ऑपरेटर एक्स्कवेटिंग मशीनरी (OEM) और इलेक्ट्रशियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 04 जुलाई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

BRO Recruitment 2026के लिए आवेदन करने का लिंक 

सीमा सड़क संगठन में एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों के लिेए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक जारी होने के बाद नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

BRO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार  नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

सीमा सड़क संगठन (BRO) 

पद का नाम 

एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

899

विज्ञापन संख्या 

01/2026

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

21 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

04 जुलाई 2026 

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.bro.gov.in

BRO Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

बीआरओ में एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होने के साथ-साथ संबंधित फील्ड में आईटीआई होना जरूरी है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 50 रुपये देने होंगे। एससी/एसटी के अलावा अन्य श्रेणियों को आवेदन फीस से छूट दी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर टेबल में निहित बीआरओ भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

BRO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बीआरओ में एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों के लिए इच्छुक व योग्य  उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बीआरओ की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। 

  •  BRO Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

BRO Recruitment 2026- चयन प्रक्रिया क्या है? 

सीमा सड़क संगठन (BRO) में एसकेटी, ओईएम और ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों की चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में स्किल टेस्ट और तीसरे व आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 19:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News